logo-image

प्रेग्नेंसी के बाद पहली बार कैमरे के सामने आईं सानिया मिर्जा, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

सानिया ने कहा था कि उनके बच्चे का सरनेम मिर्जा मलिक होगा। साथ ही उन्होंने बताया था कि शोएब को बेटी चाहिए।

Updated on: 28 Jun 2018, 08:56 AM

मुंबई:

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा प्रेग्नेंट होने के बाद पहली बार कैमरे के सामने नजर आईं। सलवार-सूट में उनका बेबी बंप फ्लॉन्ट हो रहा था। अक्सर स्पोर्ट्स वियर में फिट नजर आने वाली सानिया काफी बदल चुकी हैं।

सानिया का वजन काफी बढ़ गया है। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। इस साल अक्टूबर में वह बच्चे को जन्म देंगी।

ये भी पढ़ें: बिंदास होकर थिरके जान्हवी और ईशान, 'धड़क' का झ‍िंगाट गाना रिलीज़

सानिया का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान भी फिट रहने की हिदायत दी है। उन्होंने बताया कि योग करने मां और बच्चे दोनों को फायदा होगा।

गौरतलब है कि गोवा फेस्ट में जेंडर बाइस के सवाल पर सानिया ने कहा था कि उनके बच्चे का सरनेम मिर्जा मलिक होगा। साथ ही उन्होंने बताया था कि शोएब को बेटी चाहिए।

ये भी पढ़ें: बच्चों को स्विमिंग सिखाते समय इन बातों का रखें खास ध्यान