logo-image

तैमूर अली खान का पहला बर्थडे 'पटौदी हाउस' में मनाएंगे करीना और सैफ, देखें PICS

तैमूर की बर्थडे पार्टी में शाहरुख खान अपने बेटे अबराम के साथ आएंगे। इस लिस्ट में करण जौहर के बच्चों यश और रूही का नाम भी शामिल है।

Updated on: 16 Dec 2017, 02:13 PM

मुंबई:

करीना कपूर और सैफ अली खान के नन्हे साहबजादे तैमूर अली खान 20 दिसंबर को एक साल के हो जाएंगे। ऐसे में करीना और सैफ अपने बेटे का पहला जन्मदिन मनाने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। वह पटौदी हाउस में तैमूर का बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। तीनों की मुंबई एयरपोर्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

ये भी पढ़ें: 'धड़क' का नया पोस्टर आउट, क्यों उदास हैं जाह्नवी और ईशान!

सैफ और तैमूर (इंस्टाग्राम)
सैफ और तैमूर (इंस्टाग्राम)

पटौदी हाउस हरियाणा के पटौदी गांव में है। यह पैलेस सैफ का पैतृक घर है। इस वजह से करीना और सैफ दिल्ली आ रहे हैं।

मॉम करीना और पापा सैफ के साथ तैमूर (इंस्टाग्राम)
मॉम करीना और पापा सैफ के साथ तैमूर (इंस्टाग्राम)

खास बात यह है कि तैमूर ने पापा सैफ की तह चेक शर्ट और ब्लू डेनिम पहना था। साथ ही स्लीवलेस जैकेट पहना था। इस लुक में तैमूर बेहद स्टाइलिश और क्यूट लग रहे थे।

तैमूर अली खान (इंस्टाग्राम)
तैमूर अली खान (इंस्टाग्राम)

खबरों की मानें तो तैमूर की बर्थडे पार्टी में शाहरुख खान अपने बेटे अबराम के साथ आएंगे। इस लिस्ट में करण जौहर के बच्चों यश और रूही का नाम भी शामिल है।

तैमूर अली खान (इंस्टाग्राम)
तैमूर अली खान (इंस्टाग्राम)

तैमूर के पहले बर्थडे का इंतजार सभी बेसब्री से कर रहे हैं। तैमूर जैसे ही कैमरे के सामने आते हैं, उनकी फोटोज इंटरनेट पर छा जाती है।