logo-image

स्टीफन हॉकिंग के निधन पर बॉलीवुड हस्तियों ने शोक जताया, पढ़ें ये Tweets

भारतीय फिल्म उद्योग के कलाकारों, फिल्मकारों और संगीत से जुड़ी हस्तियों ने ब्रिटेन के जाने-माने भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग के निधन पर शोक जताया है।

Updated on: 14 Mar 2018, 08:02 PM

मुंबई:

भारतीय फिल्म उद्योग के कलाकारों, फिल्मकारों और संगीत से जुड़ी हस्तियों ने ब्रिटेन के जाने-माने भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग के निधन पर शोक जताया है, जिन्हें विज्ञान और मानवता में योगदान के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। जीवन भर असाध्य बीमारी से जूझते रहे हॉकिंग ने आधुनिक ब्रह्माण्ड विज्ञान को एक आकार दिया और लाखों लोगों को प्रेरित किया। बुधवार को लंदन में 76 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

भारतीय फिल्म उद्योग के हस्तियों ने हॉकिंग के निधन पर ये विचार व्यक्त किए हैं:

फरहान अख्तर : स्टीफन हॉकिंग की आत्मा को शांति मिले। वैज्ञानिक समुदाय के लिए और अपने काम और जीवन से उन्होंने जिन लाखों लोगों को प्रेरित किया, उनके लिए एक बड़ा नुकसान। परिवार के प्रति संवेदना।

ये भी पढ़ें: मशहूर भौतिक वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का 76 साल की उम्र में निधन

प्रीति जिंटा : समय किसी का इंतजार नहीं करता। यहां तक कि स्टीफन हॉकिंग के लिए भी नहीं। हमारे समय के सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों में से एक स्टीफन की आत्मा को शांति मिले। हमारी दुनिया में योगदान के लिए आपका धन्यवाद।

विशाल डडलानी : यह सच में तकलीफदेह है। कितने अच्छे शख्स थे, कितनी शानदार कहानी थी, कितना शानदार जीवन था, ब्रह्माण्ड को समझने और हमारे ज्ञान के लिए मानवता में उनका कितना बड़ा योगदान था। स्टीफन हॉकिंग, अपनी प्रतिभा हम सबके साथ साझा करने के लिए आपका धन्यवाद।

मनोज बाजपेयी : मानवता में बड़ा योगदान देने के लिए आपके जीवन को हमेशा याद किया जाएगा। आप याद किए जाएंगे।

रेसुल पुकुट्टी : 'तारों को अपने पैरों के नीचे नहीं ऊपर देखें।' हम सब के लिए एक दुखद दिन। स्टीफन हॉकिंग अब नहीं रहे। एक ऐसे शख्स जिन्होंने हर चीज पर जीत हासिल की और हमें 'थ्योरी आफ एवरीथिंग' बताई।

सत्यजीत दुबे : स्टीफन हॉकिंग: 'किसी ने भी ब्रह्माण्ड नहीं बनाया और कोई भी हमारा भाग्य निर्देशित नहीं कर सकता।' इसने मुझे एक गहन अहसास कराया। संभवत: कोई स्वर्ग या जीवन के बाद कोई जीवन नहीं है। ब्रह्माण्ड की शानदार रचना की सराहना करने के लिए हमारे पास एक जीवन है और इसके लिए मैं बहुत शुक्रगुजार हूं। आपकी आत्मा को शांति मिले।

सुजॉय घोष : अलविदा स्टीफन हॉकिंग। विज्ञान आज जरूर बहुत गमजदा होगा।

अदनान सामी : प्रिय स्टीफन हॉकिंग, आपकी आत्मा को शांति मिले। धरती पर अपनी संक्षिप्त यात्रा के दौरान हमारा ज्ञानवर्धन करने के लिए आपका धन्यवाद। यहां हम आपका बहुत सम्मान करेंगे।

सुधांशु वत्स : विज्ञान को मजेदार बनाने और तकलीफों पर काबू पाने के लिए आपका धन्यवाद स्टीफन हॉकिंग। आप आधुनिक युग के सबसे चमकीले सितारे और सबसे बड़ी प्रेरणा थे, हैं और रहेंगे। आपकी आत्मा को शांति मिले।

ये भी पढ़ें: Gym में कर रहे हैं वर्कआउट तो भूलकर भी न करें ये गलतियां