logo-image

माधुरी दीक्षित को मिली श्रीदेवी की 'शिद्दत', जान्ह्वी कपूर ने किया ऐलान

श्रीदेवी आखिरी बार फिल्म 'मॉम' में नजर आई थीं। 24 फरवरी को दुबई में उनका निधन हो गया था।

Updated on: 20 Mar 2018, 08:59 AM

मुंबई:

फिल्मकार अभिषेक वर्मन की नई फिल्म में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की जगह माधुरी दीक्षित नजर आएंगी।

श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर खुद यह खबर शेयर की।

जान्ह्वी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, 'अभिषेक वर्मन की अगली फिल्म मॉम के दिल के बेहद करीब थी। अब माधुरीजी के इस सुंदर फिल्म का हिस्सा बनने पर डैड, खुशी और मैं उनके शुक्रगुजार हैं।'

ये भी पढ़ें: #Confirm: सुशांत नहीं, बल्कि रणवीर सिंह के साथ डेब्यू करेंगी सारा

जान्हवी ने माधुरी और श्रीदेवी की एक तस्वीर भी शेयर की, जो एक समय में एक-दूसरे की प्रतिद्वंद्वी मानी जाती थीं।

श्रीदेवी आखिरी बार फिल्म 'मॉम' में नजर आई थीं। 24 फरवरी को दुबई में उनका निधन हो गया था।

ये भी पढ़ें: नवरात्रि: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें पूजन विधि