सोनाक्षी सिन्हा ने किया खुलासा, इस वजह से उनके बंगले का नाम रखा गया 'रामायण'
सोनाक्षी जल्द ही 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' में नजर आएंगी। इसमें जिमी शेरगिल, अभय देओल, अली फजल और डायना पेंटी भी अहम भूमिका निभाएंगी।
मुंबई:
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने एक रियलिटी शो में खुलासा किया कि उनके परिवार के बंगले का नाम रामायण क्यों रखा गया! सोनाक्षी सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 10' के एक एपिसोड की शूटिंग कर रही थीं, उसी दौरान उन्होंने यह खुलासा किया।
सोनाक्षी शो के टॉप 10 प्रतिभागियों की गायकी से काफी प्रभावित हुईं।
एक प्रतिभागी इंदिरा दास की प्रस्तुति के बाद सोनाक्षी ने उनकी तारीफ की। इसके बाद इंदिरा की मां ने उनसे उनके बंगले के नाम के बारे में पूछा।
ये भी पढ़ें: क्या राजनीति में भी रखेंगी कदम? कंगना रनौत ने दिया ये जवाब
इस पर सोनाक्षी ने कहा, 'कई लोगों ने मुझसे यह सवाल किया है, लेकिन मैं पहली बार इसका जवाब दे रही हूं। मैं और मेरी मां घर में बाहरी व्यक्ति हैं, क्योंकि मेरे पिता (शत्रुघ्न सिन्हा) के तीन भाइयों का नाम राम, लक्ष्मण, भरत है और हमारा नाम इनसे अलग है।'
सोनाक्षी ने कहा, 'मेरे भाइयों का नाम लव और कुश है, इसलिए हमारे घर के लिए रामायण हमें एकदम सही लगा। यह बात दीगर है कि हम कभी-कभी रामायण के अंदर महाभारत होते भी देखते हैं।'
ये भी पढ़ें: #Streesong: नोरा फतेही की 'कमरियां' पर राजकुमार राव ने लगाए ठुमके
फिल्मों की बात करें तो सोनाक्षी जल्द ही 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' में नजर आएंगी। इसमें जिमी शेरगिल, अभय देओल, अली फजल और डायना पेंटी भी अहम भूमिका निभाएंगी।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Budh Grah Margi 2024: सावधान!! आज शाम ग्रहों के राजकुमार बदल रहे हैं अपनी चाल, इन राशियों के लिए हैं खतरनाक
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Dharma According To Ramayana: रामायण के अनुसार धर्म क्या है? जानें इसकी खासियत