logo-image

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव हॉरर कॉमेडी मूवी में दिखेंगे साथ

फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। यह राज और डीके द्वारा निर्देशित होगी।

Updated on: 06 Dec 2017, 12:44 PM

मुंबई:

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और 'न्यूटन' एक्टर राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। दोनों जल्द ही एक हॉरर कॉमेडी फिल्म में साथ नजर आएंगे।

श्रद्धा ने ट्वीटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'मैं यह बताते हुए बहुत उत्साहित हूं कि मैं पहली बार अपने पसंदीदा अभिनेता राजकुमार राव और हास्यप्रद निर्देशक जोड़ी राज और डीके के साथ अपनी तरह की पहली हॉरर-कॉमेडी फिल्म में काम करूंगी।'

ये भी पढ़ें: अभिषेक बच्चन के अलावा इन सेलेब्स ने ट्रोल का दिया करारा जवाब

फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। यह राज और डीके द्वारा निर्देशित होगी। इससे पहले वे 'शोर इन द सिटी', 'गो गोआ गॉन', 'हैप्पी एंडिंग' और 'ए जेंटलमेन' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

फिल्म के अन्य विवरणों का अभी खुलासा नहीं किया गया है। बता दें कि इसके पहले श्रद्धा कपूर की फिल्म 'हसीना पार्कर' रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने खास पसंद नहीं किया।

वहीं अगर बात करें राजकुमार राव की तो अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। उनकी फिल्म 'न्यूटन' भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए नामित हुई है।

ये भी पढ़ें: सर्दी-जुकाम और एलर्जी से हैं परेशान? अपनाएं ये TIPS