logo-image

वीडियो: जब अनुष्का को रिझाने के लिए शाहरुख ने मनोज तिवारी की सलाह पर गाया 'इंडिया टॉप लागेलू'

शाहरुख खान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बनारस पहुंचे तो उनका स्वागत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद मनोज तिवारी ने बड़ी गर्मजोशी के साथ किया।

Updated on: 02 Aug 2017, 01:54 PM

नई दिल्ली:

अपनी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन के लिए जब अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बनारस पहुंचे तो उनका स्वागत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद मनोज तिवारी ने बड़ी गर्मजोशी के साथ किया।

यही नहीं मनोज तिवारी ने शाहरुख खान को भोजपुरी गाना गाकर अनुष्का को पटाने के टिप्स भी दिए। मनोज की सलाह पर ही शाहरुख ने घुटनों के बल बैठ कर अनुष्का के लिए मशहूर भोजपुरी सॉन्ग 'लगावेलू लिपिस्टिक.. हिले ला आरा डिस्टिक' गाना गाया। शाहरुख जहां लड़खड़ा जाते थे, मनोज उनका साथ देते रहे।

अनुष्का ने भी इस गाने पर अपने ठुमके लगाए। इस वीडियो को रेड चिलीज इंटरटेनमेंट ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।

वहीं शाहरुख, अनुष्का और इम्तियाज ने बनारस की सड़कों पर प्रसिद्ध स्वादिष्ट 'ठंडा मीठा पान' का भी लुत्फ उठाया। शाहरुख खान पहली बार वाराणसी पहंचे थे और ऐसे में उत्तर प्रदेश पर्यटन ने खुली बाहों के साथ सुपरस्टार का स्वागत किया।

उत्तर प्रदेश पर्यटन ने 'जब हैरी मेट सेजल' टीम का खुशी-खुशी अपने शहर में स्वागत किया। अपनी इस खुशी को व्यक्त करते हुए उन्होंने साझा किया, 'बनारस शहर में हैरी, सेजल और इम्तियाज का दिल खोल कर स्वागत है। फिल्म के लिए शुभकामनाएं। यूपी टूरिज्मआई एम एसआरकेअनुष्का शर्मामनोज तिवारी।' 

इसे भी पढ़ें: एफईएफएसआई हड़ताल: तमिलनाडु में रजनीकांत की 'काला' के साथ 20 फिल्मों की शूटिंग रुकी

शाहरुख खान ने कहा, 'उप्र पर्यटन का शुक्रिया। काश मैं लंबे समय तक यहां रुक सकता। हम जल्द ही मिलेंगे और आतिथ्य का आनंद लेंगे।' 

मनोज तिवारी ने कहा, 'जब हैरी मेट सेजल' की इस यात्रा को यादगार बनाने में कोई कसर नही छोड़ी।'

'जब हैरी मेट सेजल' की टीम फिल्म प्रचार के लिए देशभर का दौरा कर रही है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित यह फिल्म चार अगस्त को रिलीज होगी।

इसे भी पढ़ें: 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन के लिए बनारस पहुंचे शाहरुख ने अनुष्का को खिलाया पान