logo-image

शाहरुख खान को इंग्लिश में मिले थे कितने नंबर? नहीं पता तो पढ़ें ये खबर

शाहरुख और अनुष्का एक बार फिर इम्तियाज अली की फिल्म में नजर आने वाले हैं।

Updated on: 17 May 2017, 11:43 PM

मुंबई:

शाहरुख खान की एक्टिंग के सभी कायल हैं और उससे भी ज्यादा उनके व्यवहार और फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने के अंदाज के दीवाने हैं। वैसे तो आप जानते होंगे कि शाहरुख खान की पढ़ाई दिल्ली के हंसराज कॉलेज मे हुई है, लेकिन क्या आपको पता है कि 12वीं क्लास में उनके इंग्लिश में कितने नंबर आए थे?

दरअसल सोशल मीडिया पर हंसराज कॉलेज में शाहरुख के एडमिशन का एक फॉर्म वायरल हो रहा है। इस फॉर्म में उनके मार्क्स भी लिखे हुए हैं। एडमिशन के लिए इसमें बेस्ट ऑफ फोर सब्जेक्ट के मार्क्स लिखे हुए हैं। बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में अंडर-ग्रेजुएशन कोर्स के लिए बेस्ट फोर सब्जेक्ट मार्क्स के प्रतिशत के आधार पर मेरिट बनती है।

ये भी पढ़ें: टेड टॉक में शाहरुख ने कही दिल की बात.. उनकी हाजिरजवाबी के लोग हुए मुरीद (VIDEO)

अंग्रेजी में मिले सबसे कम नंबर

फॉर्म में इलेक्ट्रिकल, मैथ्स, फिजिक्स और इंग्लिश के नंबर लिखे हैं। इसमें इंग्लिश को छोड़कर बाकी तीनों सब्जेक्ट में शाहरुख को अच्छे मार्क्स मिले हैं। किंग खान को इलेक्ट्रिकल में 92, मैथ्स और फिजिक्स में 78-78 नंबर मिले हैं, लेकन अंग्रेजी में उन्हें सिर्फ 51 मार्क्स ही मिले हैं।

शाहरुख की कई जानकारियां लिखी हैं

शाहरुख ने बीए ऑनर्स (इकोनॉमिक्स) कोर्स के लिए अप्लाई किया था। वायरल हुए इस फॉर्म में और भी कई जानकारियां दी हुई हैं। जैसे इसमें उनके पिता का नाम मीर ताज मोहम्मद खान, स्कूल का नाम सेंट कोलंबस हाईस्कूल और उनकी जन्म की तारीफ 2 नवंबर 1965 लिखी हुई है।

ये भी पढ़ें: कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर शाहरुख खान ने बेटे अबराम के साथ लगाई दौड़, देखें वीडियो

प्रेरणा के लिए जारी किया गया फॉर्म

इस फॉर्म को सोशल मीडिया पर डीयूटाइम्‍स डॉट इन ने जारी किया है। उनके मुताबिक शाहरुख के फॉर्म की तस्वीर इसलिए जारी की है, ताकि लोग इससे प्रेरणा ले सके। अगर आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए ईमानदारी से कोशिश करते हैं तो नंबर आपकी जिंदगी को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकते हैं।

ये भी पढ़ें: नैनीताल-ऋषिकेश से हो गए हैं बोर... तो इस बार छुट्टियां बिताने जाएं इस हिल स्टेशन

बता दें कि शाहरुख और अनुष्का एक बार फिर इम्तियाज अली की फिल्म में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म इसी साल अगस्त में रिलीज होगी। इससे पहले वह आदित्य चोपड़ा की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' में एक साथ काम किया है। शाहरुख इन दिनों शूटिंग के अलावा आईपीएल 2017 के मैचों में भी बिजी हैं।

(IPL 10 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)