शूटिंग के दौरान हुई बदसलूकी की खबरों को अर्जुन कपूर ने किया ख़ारिज, ट्विटर पर जाहिर किया गुस्सा
अपने साथ हुई बदसलूकी की खबर को ख़ारिज करते हुए 'संदीप और पिंकी फरार' एक्टर अर्जुन कपूर ने ट्विटर पर गुस्सा जाहिर किया।
नई दिल्ली:
रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'इशकजादे' की जोड़ी अर्जुन -परिणीति एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। दोनों 'इशकजादे' दिबाकर बनर्जी की फिल्म संदीप और पिंकी फरार में नजर आएंगे।
अर्जुन कपूर इन दिनों फिल्म की शूटिंग में बिजी है और ऐसे में उनके साथ हुआ एक वाकये ने खूब सुर्खियां बटोरी।
खबरों के मुताबिक, एक शख्स ने अर्जुन कपूर से नशे की हालत में बदसलूकी करते हुए उनका हाथ मोड़ दिया।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने उत्तराखंड में शूटिंग कर रहे अर्जुन कपूर से उनकी वैनिटी वैन में मिलने की कोशिश की और हाथापाई करने की कोशिश भी की।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें: BARC TRP ratings week 48: 'कुंडली भाग्य' का जादू बरकरार, 'बिग बॉस' की फिर हुई एंट्री
अपने साथ हुई बदसलूकी की खबर को ख़ारिज करते हुए अर्जुन कपूर ने ट्विटर पर गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने लिखा, 'किसी ने भी मेरी पीआर टीम से संपर्क करने की कोशिश नहीं की। उम्मीद है कि दोबारा कभी ऐसा नहीं होगा क्योंकि इस खबर को पढ़ने के बाद मेरा परिवार काफी परेशान हो गया था।'
Nobody from @TOIIndiaNews got in touch with my PR team or me to get clarity before carrying an untrue front page article about me being assaulted. Rather unfortunate & avoidable. Hope this doesn’t happen in the future cause it got my family distressed and it’s not appreciated.
— Arjun Kapoor (@arjunk26) December 7, 2017
फिल्म 'इश्कजादे' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को देखने को मिलेगी। 'संदीप और पिंकी फरार' फिल्म अगले साल 3 अगस्त 2018 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
इस फिल्म में अर्जुन कपूर एक 30 साल के हरियाणवी पुलिसवाले की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए अर्जुन ने अपने लुक में काफी बदलाव किए हैं।
और पढ़ें: 'नीच' राजनीति पर कांग्रेस का एक्शन, पार्टी ने मणिशंकर अय्यर को किया सस्पेंड
यश राज फिल्म के जारी बयान के अनुसार अर्जुन ने अपनी इस फिल्म में पुलिसवाले की भूमिका निभाने के लिए कई पुलिसवालों से मिले हैं।
10th film 1 truth...Change is the only constant !!! Can’t wait to begin filming this one #sandeepaurpinkyfaraar @yrf @SAPFTheFilm pic.twitter.com/SjZJw9f8Nu
— Arjun Kapoor (@arjunk26) October 31, 2017
अर्जुन और परिणीति इस फिल्म के अलावा विपुल शाह की 'नमस्ते कनाडा' में भी साथ नजर आएंगे।
और पढ़ें: आयशा जुल्का 7 साल बाद बॉलीवुड में करेंगी कमबैक, आमिर खान से लेकर अक्षय कुमार से साथ कर चुकी हैं काम
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य