सलमान खान ने भांजे आहिल के साथ ऐसे बिताया वक्त, देखें वीडियो
हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' रिलीज हुई। हालांकि इस मूवी को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला।
मुंबई:
सलमान खान का बच्चों के प्रति प्यार किसी से भी छिपा नहीं है। वह अक्सर अपने भांजे आहिल के साथ भी मस्ती करते नजर आ जाते हैं। सलमान की बहन अर्पिता ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सलमान भांजे आहिल के साथ खेल रहे हैं।
अर्पिता ने वीडियो के कैप्शन में स्पेशल मैसेज भी दिया। उन्होंने सलमान का आभार जताते हुए लिखा कि, 'मैं जरूर इस दुनिया की सबसे लकी बहन हूं, जो मुझे इतना प्यारा और ख्याल रखने वाला भाई मिला। लव यू भाई.. हैप्पी रक्षाबंधन।'
ये भी पढ़ें: आमिर के बाद अब यह सेलिब्रिटी हुई स्वाइन फ्लू की शिकार
A post shared by Arpita Khan Sharma (@arpitakhansharma) on Aug 7, 2017 at 6:32am PDT
बता दें कि अर्पिता खान और उनके पति आयुष शर्मा इसी साल 30 मार्च में पेरेंट्स बने हैं। आहिल की फोटो अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इसके पहले भी सलमान और आहिल की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' रिलीज हुई। हालांकि इस मूवी को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। वहीं सलमान अभी अपनी अपकमिंग मूवी 'टाइगर जिंदा है' में बिजी हैं। इसमें वह 5 साल बाद कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें: जयराम बोले, कांग्रेस में गंभीर संकट, नहीं बदले तो अप्रासंगिक हो जाएंगे
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए