सलमान खान ने कहा हिंदी में है 'भारत' तो प्रियंका चोपड़ा बोलीं- यूपी की पली-बढ़ी हूं
फिल्म 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।
मुंबई:
हॉलीवुड में बिजी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान को मजाक-मजाक में याद दिलाया है कि वह हमेशा से 'देसी गर्ल' रही हैं। सलमान खान की अगली फिल्म का नाम 'भारत' है, जिसमें प्रियंका भूमिका निभा रही हैं। लंबे समय के बाद उन्होंने हिंदी फिल्म साइन की है।
सलमान ने विंक करते एक इमोजी के साथ बुधवार को ट्वीट किया, 'भारत' आपका घर वापसी पर स्वागत करता है प्रियंका। जल्द मिलते हैं..वैसे, हमारी फिल्म हिंदी है।'
ये भी पढ़ें: मीका सिंह ने 'दस का दम' के लिए रिकॉर्ड किया गाना, सलमान 9 साल बाद छोटे पर्दे पर मचाएंगे धमाल
#Bharat .. welcomes u back home @priyankachopra . See u soon .. By the way humari film Hindi hai ;) . @atulreellife @aliabbaszafar #Eid2019
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 18, 2018
बॉलीवुड के दबंग खान के साथ प्रियंका 10 साल के अंतराल के बाद काम कर रही हैं।
प्रियंका ने सलमान की इस टिप्पणी पर कहा, 'यूपी बरेली की हूं जनाब.. हमेशा से देसी गर्ल हूं। 'भारत' का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं और आप सबसे सेट पर मिलती हूं।'
UP Bareilly की पली बड़ी हूँ जनाब.... #DesiGirl forever.
— PRIYANKA (@priyankachopra) April 18, 2018
Very happy to be a part of #Bharat and see all of u on set!!@beingsalmankhan @atulreellife @aliabbaszafar #Eid2019 https://t.co/pH5Iz7yy1Q
'भारत' का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। उन्होंने भी ट्वीट किया, 'स्वागत है आपका प्रियंका। 'भारत' की मिट्टी और हवा को आपका इंतजार है।'
फिल्म 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें: अगर कार्बोहाइड्रेट ज्यादा खाया तो दोबारा हो सकता है कैंसर!
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य