'रेस 3': सलमान खान ने 'हीरिये' गाने में पहनी खास जैकेट, इंटरनेट पर खूब हो रही है चर्चा
'रेस 3' में सलमान और जैकलीन के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, साकिब सलीम और डेजी शाह भी नजर आएंगे। यह मूवी 15 जून को रिलीज होगी।
मुंबई:
'रेस' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'रेस 3' की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। कभी इसके ट्रेलर को लेकर तो कभी शूटिंग के दौरान बनाए गए फनी वीडियो के कारण, फैंस फिल्म से जुड़ी हर खबर जानना चाहते हैं। हाल ही में मूवी का पहला गाना 'हीरिये' रिलीज हुआ, जिस पर सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीस ने जबरदस्त डांस मूव्स दिखाए। इस गाने में एक और खास बात भी है, जो अब सामने आई है।
दरअसल, इस गाने में सलमान ने डेनिम की एक स्टाइलिश जैकेट पहनी है, जिसकी बैक पर हैंडमेड पेंटिंग बनी हुई है। दिलचस्प बात यह है कि इस पेटिंग को खुद बॉलीवु़ड के 'दबंग' खान ने बनाई है।
ये भी पढ़ें: सलमान खान बन गए डायरेक्टर, अनिल कैमरामैन! देखें 'रेस 3' का फनी मेकिंग वीडियो
सलमान के फैंस यह बखूबी जानते हैं कि उन्हें पेंटिंग का शौक है। जब भी उन्हें फुर्सत मिलती है, वह पेंटिंग बनाना नहीं भूलते हैं।
डिजाइनर एश्ले रिबेलो ने एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। इसमें सलमान पेंटिंग बनाते नजर आ रहे हैं। वैसे तो सलमान का स्टाइल और अंदाज ट्रेंडसेटर बन जाता है। लोग उन्हें कॉपी करते हैं। उनके पहने कपड़े चर्चा में आ जाते हैं। ऐसे में उम्मीद है कि यह जैकेट भी जल्द ही मार्केट में छा जाएगी।
A post shared by Ashley Rebello (@ashley_rebello) on May 22, 2018 at 6:26am PDT
वहीं, अगर 'रेस 3' की बात करें तो इसमें सलमान और जैकलीन के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, साकिब सलीम और डेजी शाह भी नजर आएंगे। यह मूवी 15 जून को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें: IPL 2018: धोनी के 'धुरंधर' पहुंचे आईपीएल 11 के फाइनल में
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य