प्यार, शादी और फिर तलाक के ताने बाने में बुनी कहानी है 'जलेबी', देखें फिल्म का ट्रेलर
रिया चक्रवती और वरुण मित्रा की फिल्म 'जलेबी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। तेलुगु फिल्म से करियर की शुरुआत करने वाली रिया चक्रवर्ती की ये तीसरी हिंदी फिल्म है। जबकि वरुण मित्रा 'जलेबी' से डेब्यू करने जा रहे हैं।
नई दिल्ली:
रिया चक्रवती और वरुण मित्रा की फिल्म 'जलेबी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। तेलुगु फिल्म से करियर की शुरुआत करने वाली रिया चक्रवर्ती की ये तीसरी हिंदी फिल्म है। जबकि वरुण मित्रा 'जलेबी' से डेब्यू करने जा रहे हैं।
और पढ़ें : अक्षय कुमार ने बर्थडे पर फैंस को दी ट्रीट, 2.0 का दमदार पोस्टर हुआ आउट, इस दिन रिलीज़ होगा टीज़र
'जलेबी' फिल्म का पोस्टर पहले से ही चर्चा में था जब दोनों ट्रेन में किस करते नजर आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी कुछ फिल्म की कहानी के बारे में कह जता है। ट्रेलर में रिया को महत्वाकांक्षी मॉर्डन गर्ल के रूप में दिखाया गया है जिसे दिल्ली के टूरिस्ट गाइड (वरुण मित्रा) से प्यार हो जाता है।
रिया और वरुण की शादी हो जाती है लेकिन रिया वरुण की फैमिली और उसके घर में अजस्ट नहीं कर पाती है। इस कारण दोनों धीरे-धीरे दूर होते जाते हैं और फिर अलग हो जाते हैं। हालांकि बाद में एक बार फिर कुछ सालों बाद दोनों ट्रेन में मिलते हैं लेकिन यहां ट्विस्ट है। जिसे समझने के लिए फिल्म देखना होगा।
फिल्म को मुकेश भट्ट ने प्रड्यूस किया है जबकि पुष्पदीप भारद्वाज ने इसका डायरेक्शन किया है। यह फिल्म इस साल 12 अक्टूबर को रिलीज होगी।
देखें फिल्म का ट्रेलर-
video_embeded
और पढ़ें : ऐश्वर्या को मिला अमेरिका में ये बड़ा अवॉर्ड, बेटी संग मां नजर आ रही थी बेहद खूबसूरत
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय