logo-image

चार्ली चैपलिन बने रणवीर सिंह, वायरल वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

अपने मस्तमौला अंदाज़ के लिए फेमस रणवीर सिंह ने एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Updated on: 02 May 2018, 02:51 PM

नई दिल्ली:

अपने अभिनय से दिल जीतने वाले बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों स्विट्ज़रलैंड की सैर पर है। अपने मस्तमौला अंदाज़ के लिए फेमस रणवीर सिंह ने एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

वीडियो में रणवीर चार्ली चैपलिन के गेटअप में उनकी एक्टिंग करते हुए दिखाई दे रहे है। एक हिलते-डुलते कमरे में बंद रणवीर दरवाज़ा बंद करने की कोशिश करने में लगे हुए है।

इस वीडियो में रणवीर का मजाकिया अंदाज आपको हंसने पर मज़बूर कर देगा। इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल होते इस वीडियो को 10 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके है।

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on May 1, 2018 at 2:24am PDT


और पढ़ें: B'daySpl: सत्यजीत रे की फिल्मों ने बदला भारतीय सिनेमा का चेहरा, चित्रकार से ऐसे बने फिल्मकार

रणवीर के इस फनी वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और उनके फैंस ने कमेंट बॉक्स को तारीफों से गुलज़ार कर दिया है।

इसके साथ रणवीर ने चार्ली चैपलिन के लुक में अपनी एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर पोस्ट की है।

और पढ़ें: लंदन के वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस से सिंगर बप्पी लाहिड़ी सम्मानित

वर्कफ्रोंट की बात करें तो रणवीर सिंह जोया अख्तर की अपकमिंग मूवी 'गली बॉय में आलिया भट्ट के साथ नज़र आएंगे।

फिल्म का निर्माण फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेंमेंट के समर्थन में किया जा रहा है। यह स्ट्रीट रैपर्स की कहानी पर आधारित है। इसमें रणवीर सिंह भी लीड रोल में हैं।

इसके आलावा रणवीर फिल्म सिंबा में नज़र पुलिस का रोल निभाते हुए नज़र आएंगे। सारा अली खान इस फिल्म की हीरोइन हीरोइन है। रणवीर और सारा की ये फिल्म दिसंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

और पढ़ें: कास्टिंग काउच पर राखी का बेबाक बयान, 'कुछ भी कर लो, मुझे बस काम.. '