logo-image

विराट-अनुष्का के बाद अब दीपिका-रणवीर बंधेंगे शादी के बंधन में, इस महीने ले रहे हैं फेरे

दीपिका और रणवीर भी अपने प्यार को मुकाम पर पहुंचाने वाले है। खबर आ रही है कि बॉलीवुड की ये रोमांटिक जोड़ी जल्द ही शादी करने वाली है।

Updated on: 31 Mar 2018, 01:24 PM

नई दिल्ली:

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तरह दीपिका और रणवीर भी अपने प्यार को मुकाम पर पहुंचाने वाले है। खबर आ रही है कि बॉलीवुड की ये रोमांटिक जोड़ी जल्द ही शादी करने वाली है।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के परिवार वालों ने साल के अंत तक दीपिका और रणवीर की शादी कराने का फैसला किया है। बताया ये भी जा रहा है कि शादी के लिए चार तारीखें सेलेक्ट की गई हैं।

हालांकि फाइनल डेट दीपिका और रणवीर की फैमिली मिलकर तय करेगी। अनुमान लगाया जा रहा ही कि दोनों की शादी सितंबर या दिसंबर में हो सकती है।

ख़बरों की माने तो दीपिका ने अपनी मम्मी और बहन के साथ शादी की शॉपिंग भी शुरू कर दी है। उन्हें गहने और कपड़े खरीदते देखा गया है।

सूत्रों के मुताबिक रणवीर-दीपिका अनुष्‍का शर्मा और विराट कोहली की तरह ही डेस्टिनेशन वेडिंग चाहते थे, लेक‍िन इसके ल‍िए दोनों के पैरेंट्स राजी नहीं हुए है।

कहा जा रहा है कि दोनों की शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे। हालांकि अभी तक रणवीर और दीपिका ने आधिकारिक रूप से इस खबर की पुष्टि नहीं की है।

बता दें कि रणवीर हाल ही में दीपिका पादुकोण के साथ 'पद्मावत' में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का कारोबार कर चुकी है।

बॉलीवुड की इस रियल लाइफ जोड़ी की केमिस्ट्री ऑनस्क्रीन भी नजर आती है। इसके पहले दोनों 'गोलियों की रासलीला: रामलीला' और 'बाजीराव मस्तानी' में साथ काम कर चुके हैं। दर्शक भी रणवीर और दीपिका की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं।

और पढ़ें: 'फुकरे रिटर्न्स' एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने कहा महिलाओं के बेहतर किरदार से बॉलीवुड में होगा असली नारीवाद