अक्षय कुमार ने बर्थडे पर फैंस को दी ट्रीट, 2.0 का दमदार पोस्टर हुआ आउट, इस दिन रिलीज़ होगा टीज़र
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपने 51वें जन्मदिन पर मोस्ट अवेटेड फिल्म '2.0' का एक नया पोस्टर जारी किया है।
नई दिल्ली:
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपने 51वें जन्मदिन पर मोस्ट अवेटेड फिल्म '2.0' का एक नया पोस्टर जारी किया है। फिल्म के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे फैंस के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं है। फिल्म में अक्षय कुमार ने अपने किरदार के बारे में खुलासा किया कि वह 2.0 में डार्क (नेगटिव ) किरदार निभा रहे है। अक्षय ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मेरे जन्मदिन पर फैंस के लिए मेरी तरफ से ट्रीट। आपके साथ मैं अपना सबसे शक्तिशाली किरदार शेयर कर रहा हूं जो शायद मेरे साथ सबसे लंबे समय तक जुड़ा रहा है। मैं उनके लिए डार्क सुपरहीरो हूं जिनके पास आवाज नहीं है। इंसान सावधान रहें।'
पोस्टर में अक्षय '2.0' के अवतार में हैं और उन्हें पहचानना मुश्किल है।
फिल्म का टीजर 13 सितंबर को रिलीज होगा। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और थलाइवा की '2.0' साल की सबसे महंगी फिल्म है। पिछले साल रिलीज़ हुए पोस्टर में अक्षय कपूर काफी डरावने लुक में नज़र आये थे। इस फिल्म के विलन अक्षय कुमार का लुक काफी हैरान कर देने वाला है। फिल्म का टीजर 13 सितंबर को रिलीज होगा।
और पढ़ें: Happy Birthday: बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले इस खिलाड़ी एक्टर का है आज जन्मदिन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह मूवी 400 करोड़ के बजट में बनी है। यह एशिया की सबसे महंगी फिल्म होगी। बता दें कि '2.0' साल 2010 में आई तमिल ब्लॉकबस्टर मूवी 'इथिरन' की सीक्वल है। इसमें रजनीकांत और ऐश्वर्या राय ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस मूवी में रोबोट्स और इंसानों की अलग-अलग दुनिया के बीच की भिड़ंत दिखाई जाएगी। इस फिल्म में वहीं एमी जैक्सन मुख्य नायिका के रूप में नजर आएंगी।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें