logo-image

'क्वांटिको' की शूटिंग के दौरान घायल हुईं प्रियंका चोपड़ा, ट्विटर पर बताई चोट लगने की वजह

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 'क्वांटिको' के तीसरे सीजन की शूटिंग के दौरान घायल हो गई। उनके घुटने में चोट आई है। उन्होंने शुक्रवार को अमेरिकी शो के बारे में अपने फैंस से कुछ बातें शेयर की।

Updated on: 27 Apr 2018, 01:28 PM

न्यूयॉर्क:

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 'क्वांटिको' के तीसरे सीजन की शूटिंग के दौरान घायल हो गई। उनके घुटने में चोट आई है। उन्होंने शुक्रवार को अमेरिकी शो के बारे में अपने फैंस से कुछ बातें शेयर की।

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, 'शूटिंग के दौरान मेरे घुटने में चोट आई है। मेरे साथ सेट पर एक फिजियोलॉजिस्ट है और मेरे घुटने की चोट अगले तीन हफ्ते में ठीक हो जाएगी। एलेक्स वापस क्वांटिको में आ गई है।'

ये भी पढ़ें: मेगन मर्केल की शाही शादी में प्रियंका नहीं बनेगीं 'ब्राइडमेड'

प्रियंका (35) ने कहा कि इटली में शूटिंग के दौरान वह और उनके क्रू के सदस्यों ने ज्यादा ही टस्कन वाइन पी ली।

उन्होंने कहा, 'इटली में शूटिंग के दौरान मैं मुख्य कलाकारों में एकमात्र अभिनेत्री थी, इसलिए मैं क्रू के साथ रात में बाहर गई। जहां हमने टस्कन वाइन ज्यादा मात्रा में पी।'

जोशुआ सफ्रान 'क्वांटिको' के निर्माता हैं। इसमें प्रियंका ने एलेक्स पैरिश का किरदार निभाया है। पैरिश को एफबीआई में हैं।

बता दें कि प्रियंका सलमान खान के साथ 'भारत' फिल्म में नजर आएंगी। वह करीब 10 साल बाद सलमान के साथ करेंगी। दोनों आखिरी बार 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' (2008) में नजर आए थे।

ये भी पढ़ें: क्या आम खाने से बढ़ता है वजन? जानें इसका जवाब