logo-image

प्रियंका ने संयुक्त राष्ट्र में लड़कियों के सशक्तीकरण पर जोर दिया

अभिनेत्री ने तस्वीर के साथ लिखा, 'संयुक्त राष्ट्र महासभा में आज रात (मंगलवार) 'ग्लोबल गोल्स अवार्ड्स' में शामिल होकर सम्मानित महसूस कर रही हूं।'

Updated on: 20 Sep 2017, 11:47 PM

नई दिल्ली:

संयुक्त राष्ट्र की सद्भावना दूत अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा में 'ग्लोबल गोल्स अवार्ड्स' के दौरान लड़कियों के सशक्तीकरण के बारे में बोला और तेजाब हमलों की शिकार महिलाओं की मदद मुहैया कराने के संबंध में काम कर रही एक महिला की तारीफ की।

बच्चियों के अधिकारों व लैंगिक समानता को लेकर मुखर रहने वाली प्रियंका ने बुधवार को सोशल मीडिया पर कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी वाली एक तस्वीर साझा की, जिसमें एक लड़की द्वारा सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में बढ़ने को लेकर निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाया गया है।

 

In the words of Mahatma Gandhi… “If we are to teach real peace in this world, and if we are to carry on a real war against war, we shall have to begin with the children.” It was an honor to speak at the UN Global Goals Awards on the importance of empowering girls; addressing global leaders and influencers from the United Nations, philanthropy, media, non-profits and business. We all need to come together and work to empower, educate, create opportunities and impart skill sets so that we can be their catalysts for change and to help them build their brave new world. If possible, a safe one where they can live their dreams and laugh together as one.  I had the opportunity to meet @muzoonalmellehan, @unicef’s youngest goodwill ambassador, who is doing such amazing work advocating education for Syrian girls. All in all, this was a very inspiring and uplifting night. #GlobalGoals #UNGA #ForEveryChild Please swipe for more.

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Sep 19, 2017 at 9:34pm PDT

अभिनेत्री ने तस्वीर के साथ लिखा, 'संयुक्त राष्ट्र महासभा में आज रात (मंगलवार) 'ग्लोबल गोल्स अवार्ड्स' में शामिल होकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। यह पुरस्कार लड़कियों द्वारा अपने जीवन को बदलने में निभाई गई भूमिका और सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में की गई प्रगति को दर्शाते हैं।'

प्रियंका ने भारतीय युवती रिया शर्मा को लीडरशिप पुरस्कार प्रदान किया, जो तेजाब हमले से पीड़ित महिलाओं की मदद करती है और कहा कि उन्हें उन (रिया) पर गर्व है।

और पढ़ें: PICS: बर्थडे से पहले दिखा तैमूर की मॉम करीना का रॉयल लुक