logo-image

जब प्रियंका ने जीता था मिस वर्ल्ड का खिताब, तब ऐसे दिखते थे निक जोनास, 18 साल पुरानी फोटो हुई वायरल

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 18 अगस्त को आधिकारिक तौर पर सगाई कर ली। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए अपने रिश्ते का ऐलान भी कर दिया।

Updated on: 18 Aug 2018, 11:36 PM

मुंबई:

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 18 अगस्त को आधिकारिक तौर पर सगाई कर ली। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए अपने रिश्ते का ऐलान भी कर दिया। प्रियंका और निक की उम्र में 11 साल का फासला है। 'देसी गर्ल' 36 साल की हैं तो अमेरिकी सिंगर निक 25 साल के हैं। दोनों की रोके की रस्म के खास मौके पर एक पुरानी फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

यह तस्वीर साल 2000 की है। इसमें एक तरफ प्रियंका हैं। यह उस वक्त की फोटो है, जब 'PC' ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। वहीं, दूसरी फोटो में निक की साल 2000 की फोटो है। उनका जन्म 16 सितंबर 1992 में हुआ था। इस हिसाब से वह 2000 में महज 8 साल के थे।

ये भी पढ़ें: देखें, प्रियंका चोपड़ा के होने वाली पति निक जोनास की 10 अनदेखी PHOTOS 

सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस फोटो में लिखा है, 'जब किसे पता था कि ये बच्चा एक दिन पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड सेलेब को डेट करेगा।' बता दें कि यूजर्स दोनों की उम्र को लेकर उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

फिलहाल, अब दोनों की शादी की डेट को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका और निक इसी साल नवंबर में सात फेरे लेंगे।

प्रियंका चोपड़ा की सगाई से संबंधित अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें