logo-image

प्रियंका चोपड़ा ने बच्चों के साथ किया डांस तो कैसे हटते पीछे निक जोनास! देखें ये वीडियो

प्रियंका ने खुद इंस्टाग्राम पर निक का वीडियो शेयर किया है। जब निक गाना गा रहे थे तो पीसी की नजरें उनसे हट ही नहीं रही थीं।

Updated on: 21 Aug 2018, 08:21 AM

मुंबई:

इन दिनों सोशल मीडिया पर सिर्फ प्रियंका चोपड़ा और उनके होने वाले पति निक जोनास की खबरें चर्चा में हैं। सभी की निगाहें दोनों पर टिकी हुई हैं। उनकी सगाई की फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो गईं। 'रोका' की रस्म के बाद भी निक और प्रियंका मुंबई के एक अनाथाश्रम पहुंचे, जहां प्रियंका ने डांस किया तो निक भी कैसे पीछे रहते! जी हां, एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें निक गाना गाते दिख रहे हैं।

प्रियंका ने खुद इंस्टाग्राम पर निक का वीडियो शेयर किया है। जब निक गाना गा रहे थे तो पीसी की नजरें उनसे हट ही नहीं रही थीं।

ये भी पढ़ें: 'रोका' की रस्म के बाद फैमिली के साथ अमेरिका रवाना हुए निक जोनास

इससे पहले प्रियंका के डांस का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा था।

बता दें कि प्रियंका के साथ 'रोका' की रस्म पूरी करने के दो दिन बाद अमेरिकी पॉप गायक निक जोनस अपने माता-पिता के साथ अमेरिका के लिए रवाना हो गए। निक अपने परिवार के साथ 16 अगस्त को मुंबई आए थे। 

ये भी पढ़ें: सगाई के बाद प्रियंका चोपड़ा ने 'तूने मारी एंट्रियां रे' पर किया डांस

 

Taken.. With all my heart and soul..

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Aug 18, 2018 at 2:45am PDT

प्रियंका (36) और निक (25) ने 18 अगस्त को 'रोका' की रस्म के साथ अपने रिश्ते पर आधिकारिक रूप से मुहर लगा दी।  

(IANS इनपुट के साथ)