logo-image

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास ने अपनी Engagement Bash में जमकर किया डांस, वीडियो और फोटो वायरल

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की सगाई की पार्टी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने की शिरकत।

Updated on: 19 Aug 2018, 02:30 PM

मुंबई:

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने शनिवार को 'रोका' सेरेमनी के बाद शाम को अपने दोस्तों और परिवार वालों को सगाई की पार्टी थी। इस पार्टी में  आलिया भट्ट, अर्पिता खान, मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और ईशा अंबानी, संजय लीला भंसाली, परिणीति चोपड़ा, आयुष शर्मा समेत कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं।

 प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की इस Engagement bash की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाये हुए है। प्रियंका चोपड़ा और निक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी पार्टी में जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे है। निक जहां सेल्फी मोड पर वीडियो बनाते हुए नजर आए वहीं प्रियंका अपनी सहेली अनुषा के सात खुलकर नाच रही है। 

प्रियंका औऱ निक की सगाई की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक तस्वीर में प्रियंका अपनी गर्ल स्क्वाड के साथ नजर आ रही है। तो एक तस्वीर में वह निक जोनास के पैरेंट्स के साथ नजर आई। 

इसे भी पढ़ें: प्रियंका ही नहीं, इन एक्ट्रेसेस ने भी कम उम्र के लड़कों से की शादी

गौरतलब है कि प्रियंका और निक ने 18 अगस्त की सुबह पूरे रीति-रिवाज के साथ 'रोका' किया। पूर्व ब्यूटी क्वीन ने अबू जानी संदीप खोसला द्वारा बनाई गई पीले रंग की चिकनकारी शेरवानी में पहनी थी।