logo-image

सिंगापुर में निक जोनास के कॉन्सर्ट में प्रियंका चोपड़ा ने ऐसे किया चीयर, देखे वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सफेद रंग की ड्रेस पहने प्रियंका को फैंस की लाइन में खड़ी होकर हूटिंग करते हुए देखा जा सकता है।

Updated on: 06 Aug 2018, 01:09 PM

मुंबई:

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के निक जोनास के साथ इश्क की चर्चा बॉलीवुड से हॉलीवुड तक के गलियारों में हो रही है। हाल ही में प्रियंका को निक के कॉन्सर्ट में देखा गया था। निक के संग समय बिताने के लिए प्रियंका लगातार उनके साथ ट्रैवेल कर रही है। हाल ही में उन्हें सिंगापुर के एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले हुए देखा गया था।

इसके अलावा सिंगापुर के एक क्लब में दोनों पार्टी करते हुए भी नजर आए। दरअसल प्रियंका सिंगापुर में होने वाले निक के कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने वहां पहुंची हुई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सफेद रंग की ड्रेस पहने प्रियंका को फैंस की लाइन में खड़ी होकर हूटिंग करते हुए देखा जा सकता है।

प्रियंका और निक के यह वीडियो पहली बार नहीं है। फैंस को यह जोड़ा जहां भी साथ दिख जाता है वे फोटो और वीडियो लेने का कोई मौका नहीं छोड़ते है। हालांकि प्रियंका ने निक जोनास के साथ अपने रिश्ते के बारे में कभी खुल कर नहीं बोला, मगर अमेरिकी रिपोर्ट्स का दावा है कि दोनों ने सगाई कर ली है।

बता दें कि सलमान खान की 'भारत' से अलग हुई प्रियंका शोनाली बोस की 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी।

इसे भी पढ़ें: हॉलीवुड-बॉलीवुड स्टार्स नहीं ये किसान है #kikiChallenge के असली विनर