केरल बाढ़: Priya Prakash Varrier ने VIDEO से लगाई मदद की गुहार, एक-एक रुपया है महत्वपूर्ण
अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो के जरिए मदद की गुहार लगाते हुए उन्होंने केरल में प्राकृतिक आपदा के वीभत्स रूप के बारे में जानकारी भी दी।
मुंबई:
सोशल मीडिया पर रातों-रात सनसनी मचाने वाली प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) ने केरल में बाढ़ से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए अपील की है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो के जरिए मदद की गुहार लगाते हुए उन्होंने केरल में प्राकृतिक आपदा के वीभत्स रूप के बारे में जानकारी भी दी।
वीडियो में प्रिया कह रही है, 'सभी को नमस्कार, जैसा आप जानते हैं कि केरल इस काफी कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहा है। भारी बारिश की वजह से कई परिवारों ने अपने घर खो दिए और अब वह बाढ़ राहत कैम्प में रह रहे हैं। इसलिए आप सभी जितना भी डोनेट कर सकते हैं करिए। कृपया केरल चीफ मिनिस्टर फंड में डोनेशन दीजिए। कृपया बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए आगे आये। एक-एक रूपए मायने रखते हैं।'
A post shared by priya prakash varrier (@priya.p.varrier) on Aug 18, 2018 at 4:51am PDT
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को अपलोड करने के साथ उन्होंने लिखा, 'हेलो इंस्टाग्राम फैमिली, मुझे पता है कि आपमें से कई लोग केरल के बाहर के निवासी हैं और कई लोग कन्फ्यूज हैं कि हमारे राज्य के सहायता करने के लिए क्या करें।मीडिया भी केरल के विनाशकारी स्थिति को अच्छे से नहीं दिखा रही है। भारी बारिश और बाढ़ के कारण कई लोग की जान चली गई है। कई लोग बाढ़ शिविर में रह रहे हैं। वह सभी अपने घर को खो दिये हैं। यह परिस्थिति अभी इस महीने के 22 तारीख तक बनी रहेगी।हम सब जो कुछ भी उनकी सहायता के लिए कर सकते हैं कृपया करिए। मुझे यह कहते हुए गर्व है कि केरल के सभी लोग एकजुट होकर खड़े हैं और इस समस्या का सामना कर रहे हैं। आप सभी का आगे बढ़कर सहयोग करने का अब यही समय है। हमारे राज्य की मदद करने के लिए आप जो कुछ भी कर सकते हैं उसका योगदान करें। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि केरल भारत का ही हिस्सा है। इसलिए कृपया केरल चीफ मिनिस्टर के फंड में डोनेट करिए और उनमें फिर से जीने की उम्मीद को जगाए। एक एक रुपए उनके लिए महत्वपूर्ण है।'
इसे भी पढ़ें: कमाई में प्रियंका चोपड़ा से बहुत आगे हैं उनके होने वाले पति निक जोनास
बता दें कि केरल में 10 साल बाद आई भीषण बाढ ने 300 से ज्यादा लोगों की जिंदगियों को लील लिया है। केरल की मदद के लिए साउथ औऱ बॉलीवुड के कई अभिनेताओं ने आगे बढ़ कर मदद की और लोगों से मदद करने की अपील भी की है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Dharma According To Ramayana: रामायण के अनुसार धर्म क्या है? जानें इसकी खासियत
-
Principles Of Hinduism : क्या हैं हिंदू धर्म के सिद्धांत, 99% हिंदू हैं इससे अनजान
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी, भग्योदय होने में नहीं लगेगा समय
-
Types Of Kaal Sarp Dosh: काल सर्प दोष क्या है? यहां जानें इसके प्रभाव और प्रकार के बारे में