जस्टिन इन इंडिया: मुंबई में आज होगा कॉन्सर्ट, पॉप सिंगर बिखेरेंगे अपना जलवा
पॉप सिंगर मुंबई में कॉन्सर्ट के बाद 11 और 12 मई को दिल्ली, जयपुर और आगरा जाएंगे।
मुंबई:
ग्रैमी अवॉर्ड विनर जस्टिन बीबर बुधवार को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में पर्पज वर्ल्ड टूर के तहत अपना जलवा बिखेरेंगे। उनके कॉन्सर्ट के लिए जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। वहीं बीबर मुंबई पहुंच गए हैं और सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा को उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।
बीबर मंगलवार रात को मुंबई पहुंचे। वह अपने पूरे क्रू के साथ कलीना एयरपोर्ट पर चार्टर्ड फ्लाइट से उतरे। वहीं एयरपोर्ट के बाहर फैंस की भारी भीड़ जुटी हुई थी। बाहर निकलते ही वह सीधे अपनी कार में बैठ गए और होटल पहुंचे।
#WATCH International pop singer Justin Bieber arrived in India late last night, for a concert in Mumbai later today pic.twitter.com/6vEIQmxd1i
— ANI (@ANI_news) May 10, 2017
ये भी पढ़ें: जस्टिन बीबर इंडिया: पॉप सिंगर की डिमांड पर अमूल ने कार्टून जारी कर ली चुटकी.. आप भी देखें कैसे
शेरा संभाल रहे हैं सुरक्षा की जिम्मेदारी
सोशल मीडिया पर जस्टिन बीबर का वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा भी नजर आ रहे हैं। वह बखूबी बीबर की सुरक्षा भी कर रहे हैं।
A post shared by Instant Bollywood ⚡ (@instantbollywood) on May 9, 2017 at 2:31pm PDT
45 हजार लोगों के आने की उम्मीद
खबरों के मुताबिक, बीबर को लाइव देखने के लिए करीब 45 हजार लोग स्टेडियम पहुंचेंगे। ऐसे में पॉप सिंगर की सुरक्षा के लिए करीब 500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
A post shared by justinbieber (@saleeqabieber) on May 9, 2017 at 6:03pm PDT
रात 8 बजे जस्टिन स्टेज पर मचाएंगे धमाल
जस्टिन बीबर के शेड्यूल की बात करें तो सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक प्रोग्राम चलेगा। हालांकि जस्टिन स्टेज पर धमाल मचाने के लिए रात 8 बजे आएंगे। 25 डांसर की टीम भी उनके साथ रहेगी। जस्टिन पर्पज नाम के एल्बम के गानों पर करीब 90 मिनट तक परफॉर्म करेंगे। इसके अलावा उनके हिट गानें 'बेबी' और 'लव योरसेल्फ' भी सुनने को मिलेंगे।
A post shared by justinbieber (@saleeqabieber) on May 9, 2017 at 6:00pm PDT
ये भी पढ़ें: यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा गया था जस्टिन बीबर का ये गाना...जानें 10 खास बातें
वेबसाइट एबीपी के अनुसार 11 और 12 मई को बीबर दिल्ली, जयपुर और आगरा जाएंगे।
सोने-चांदी के प्लेट्स में खाएंगे खाना
जस्टिन करीब 29 राज्यों के लजीज खानों का स्वाद चखेंगे। यह भी कहा जा रहा है कि सभी मेहमानों को सोने-चांदी से बनी डिनर प्लेट्स पर खाना परोसा जाएगा। इन प्लेट्स पर हर एक मेहमान का नाम देवनागरी में खुदा होगा।
ये भी पढ़ें: रिश्तों के बीच दूरियां बढ़ा रहा है फबिंग, जानिए इसके बारे में
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले कॉन्सर्ट के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसमें ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी। नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नागराल ने कहा कि लाइव शो के लिए 45,000 से ज्यादा लोगों के मौजूद होने की उम्मीद है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और आपातकालीन आपदा प्रबंधन के लिए करीब 500 पुलिसकर्मी और 25 अधिकारी तैनात किए गए हैं।
बीबर को हस्तियां देंगी तोहफा
वहीं बॉलीवुड हस्तियों ने भी उनके लिए कई तोहफे देने की योजना बनाई है। दिग्गज सरोद वादक अमजद अली खान उन्हें सरोद देंगे। दिग्गज डिजाइनर रोहित बल, वरुण बहल, अनामिका खन्ना, कृष्णा मेहता, अमित अग्रवाल, रिद्धिमा कपूर साहनी और मानव गंगवानी ग्रैमी पुरस्कार विजेता गायक को स्मृतिचिह्न देंगे।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य