पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ियों को शाहरुख खान की 'जीरो' से उम्मीद, जानें क्यों
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' का इंतजार उनके फैंस बेसब्री से कर रहे हैं, लेकिन इस फिल्म से दो बैडमिंटन खिलाड़ियों की उम्मीदें भी जुड़ी हैं।
मुंबई:
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' का इंतजार उनके फैंस बेसब्री से कर रहे हैं, लेकिन इस फिल्म से दो बैडमिंटन खिलाड़ियों की उम्मीदें भी जुड़ी हैं।
इस फिल्म में शाहरुख को बौने का किरदार निभाते देखा जाएगा। ऐसे में मार्क धर्माई और दिशा पांड्या को उम्मीद है कि इस फिल्म से बौनों प्रति लोगों की धारणा बदलेगी।
मार्क और दिशा दोनों कद में बेहद छोटे हैं और दोनों ही बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
स्टार प्लस के गेम शे 'सबसे स्मार्ट कौन' में दोनों को देखा गया था। उनका लक्ष्य सिर्फ इस संदेश को साझा करना था कि बौने होना लोगों को उनके सपने पूरे करने से नहीं रोकता।
ये भी पढ़ें: आनंद एल. राय के चेहरे पर मुस्कुराहट ले आते हैं शाहरुख, दोनों 'जीरो' फिल्म में साथ कर रहे हैं काम
मार्क वर्ल्ड नम्बर-3 पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और दिशा एक राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वह इसके साथ ही एफएमसीजी कंपनी में क्रिएटिव हेड भी हैं।
मार्क ने कहा, 'हम इस शो में पैसे जीतने के लक्ष्य से नहीं आए थे। हम तो लोगों के दिलों को जीतने आएओ थे और आशा है कि हम ऐसा करने में सफल रहे हों। लोगों के हमारे बारे में कुछ धारणाएं हैं और हम उन्हें बदलना चाते हैं। शाहरुख और आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' एक बौने के जीवन पर आधारित है। आशा है कि शाहरुख की इस फिल्म के बाद लोगों का हमारे प्रति नजरिया बदलेगा।'
दिशा ने कहा, 'रवि सबसे अच्छे मेजबान हैं। इस शो की पूरी टीम बहुत प्रेरित करने वाली है। हमें घर जैसा महसूस हुआ।'
मार्क वर्तमान में एशियाई खेलों की तैयारी में व्यस्त हैं और दिशा अपने अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए तैयारी कर रही हैं।
ये भी पढ़ें: धारा 377: SC में सुनवाई, जज ने कहा- LGBT को डर के साथ जीना पड़ता है
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां