logo-image

निक जोनस माता-पिता संग मुंबई पहुंचे, प्रियंका ने स्वागत किया

प्रियंका शनिवार को कथित तौर पर एक पार्टी रखने जा रही हैं, जिसमें उनकी मां मधु और भाई सिद्धार्थ, निक के माता-पिता से मिलेंगे।

Updated on: 17 Aug 2018, 01:14 PM

मुंबई:

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी गायक और प्रेमी निक जोनस और उनके माता-पिता का स्वागत किया। इससे उन अफवाहों को बल मिला है कि यह जोड़ा अपने संबंधों को आधिकारिक रूप दे सकता है। 

काले रंग की पोशाक में निक गुरुवार रात छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से बाहर निकले। इस दौरान उनके साथ उनकी मां डेनिस और पिता केविन जोनस सीनियर थे। इस दौरान पैपराजी 'निक, भारत में स्वागत है' के साथ उनका स्वागत कर रहे थे। 


प्रियंका शनिवार को कथित तौर पर एक पार्टी रखने जा रही हैं, जिसमें उनकी मां मधु और भाई सिद्धार्थ, निक के माता-पिता से मिलेंगे। 

यह निक का भारत का दूसरा दौरा है। वह इससे पहले जून में भारत आए थे, जहां उन्होंने प्रियंका की मां और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की थी। 

 इन दिनों सोशल मीडिया पर 'देसी गर्ल' की फोटो खूब वायरल हो रही है। इसमें उन्होंने एक अंगूठी पहनी है, जो चर्चा का विषय बन गई है। इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह PC की सगाई की अंगूठी है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा, मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की पार्टी में नजर आईं। एक्ट्रेस रवीना टंडन ने उनके साथ ली हुई सेल्फी जैसे ही इंस्टाग्राम पर अपलोड की, वह तुरंत वायरल हो गई, क्योंकि उसमें प्रियंका की अंगूठी साफ-साफ नजर आ रही है।

 

Peecee and I getting our pouts in order ! 😂 #potraitlighting💡 #shotoniphonex

A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon) on Aug 14, 2018 at 1:08pm PDT

इसे भी पढ़ें: इस फेमस बॉलीवुड सिंगर का पुराना वीडियो हुआ वायरल, कभी जगराते में गाती थीं भजन

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही प्रियंका ने मीडिया के सामने आने से पहले तुरंत अपनी उंगली से अंगूठी निकालकर जेब में रखी ली थी, लेकिन यह पूरा माजरा वीडियो में कैद हो गया था। इसके बाद से ही उनकी सगाई की खबरें सुर्खियां बटोरने लगी थीं।

इसे भी पढ़ें: अटल बिहारी वाजपेयी को अमिताभ बच्चन ने कुछ यूं किया याद...

बता दें कि जून में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के अफेयर की खबरें लगातार चर्चा में रह रही है। खबरें है कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने बर्थडे पर निक जोनास से सगाई कर ली थी। हालांकि इस बारे में प्रियंका चोपड़ा की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया है।