logo-image

क्या प्रेग्नेंट हैं नेहा धूपिया? लेटेस्ट फोटो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप!

नेहा हाल ही में फेमिना मिस इंडिया 2018 में नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने ऐसी ड्रेस पहनी, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि वह प्रेग्नेंट हैं।

Updated on: 16 Jun 2018, 03:11 PM

मुंबई:

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया की शादी को एक महीने हो चुके हैं। उन्होंने 10 मई को अंगद बेदी के साथ गुपचुप तरीके से शादी की थी। इन दिनों उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखकर एक बार फिर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा होने लगी है।

नेहा हाल ही में फेमिना मिस इंडिया 2018 में नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने ऐसी ड्रेस पहनी, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि वह प्रेग्नेंट हैं।

बता दें कि नेहा और अंगद ने जब गुपचुप शादी की थी, तब इसका कारण यह भी बताया गया कि नेहा प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, उन्होंने इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया था।

खबरों के मुताबिक, नेहा और अंगद लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

फेमिना मिस इंडिया 2018 में मानुषी चिल्लर ने भी शिरकत की। वह मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: 'कपूर सिस्टर्स' लंदन में कर रही हैं मस्ती, देखें ये वीडियो