logo-image

आजादी के दिन परिणीति चोपड़ा-अर्जुन कपूर की 'नमस्ते इंग्लैंड' का नया पोस्टर हुआ आउट

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा अपनी डेब्यू फिल्म 'इशकजादे' के बाद दूसरी बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।

Updated on: 15 Aug 2018, 08:24 PM

मुंबई:

आज देशवासी 72वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। इस खास मौके पर परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की मूवी 'नमस्ते इंग्लैंड' का नया पोस्टर रिलीज किया गया। इसमें परिणीति और अर्जुन खड़े हुए हैं।

नए पोस्टर में  अर्जुन ने इंग्लैंड के झंडे 'यूनियन जैक' के डिजाइन वाली टीशर्ट पहनी हुई है। वहीं, परिणीति उन्हें घूर कर देख रही हैं। 

ये भी पढ़ें: Independence day: देशभक्ति के रंग में रंगे तैमूर और अबराम, देखें बॉलीवुड स्टार किड्स ने कैसे मनाया आजादी का जश्न

इसके पहले विपुल अमृतलाल शाह की 'नमस्ते इंग्लैंड' का एक और पोस्टर जारी हो चुका है, जिसमें परिणीति ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं और ऑस्ट्रेलिया के झंडे के रूप में दुपट्टा ओढ़ा हुआ है। 

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा अपनी डेब्यू फिल्म 'इशकजादे' के बाद दूसरी बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें: इरफान खान के फैंस के लिए बुरी खबर, खराब सेहत के कारण करना पड़ा ये काम

विपुल शाह द्वारा निर्देशित 'नमस्ते लंदन' को न केवल दर्शकों और आलोचकों से प्यार और सराहना प्राप्त हुई थी, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर हिट भी साबित हुई थी। यह फिल्म इसी का सीक्वल है।

'नमस्ते इंग्लैंड' 19 अक्टूबर 2018 को रिलीज होगी।

(IANS इनपुट के साथ)