logo-image

'ऐ दिल है मुश्किल' के अलावा इन फिल्मों का भी हुआ जबरदस्त विरोध

पिछले दिनों से करन जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के लिए चल रहा विवाद आज कुछ थमता हुआ नजर आ रहा है

Updated on: 22 Oct 2016, 03:36 PM

नई दिल्ली:

करन जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' पर चल रहा विवाद आज कुछ थमता हुआ नजर आ रहा है। एमएनएस की हरी झंडी के बाद अब यह फिल्म अपने तय समय पर रिलीज होगी। पर ऐसा नहीं है कि सिर्फ  'ऐ दिल है मुश्किल' को लेकर ही इतना बड़ा विवाद खड़ा हुआ है। इससे पहले भी ऐसा कई बार हुआ है जब फिल्मों को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन हुए हैं। ये हैं वो फिल्में जिन पर मचा रहा बवाल-

 

उड़ता पंजाब
उड़ता पंजाब

उड़ता पंजाब विवाद
अनुराग कश्यप की फिल्म 'उड़ता पंजाब' रिलीज के पहले और रिलीज के बाद भी विवादों के घेरे में रही। फिल्म को लेकर जबरदस्त विवाद हुआ पहले सेंसर बोर्ड का विवाद फिर राजनीतिक दलों की तरफ से पंजाब के युवाओं को गलत तरीके से पेश करने का विवाद। फिल्म में सेंसर बोर्ड ने जबरदस्त कैंची चलाते हुए 89 कट लगाये पर बाद में फिल्म को 13 कट के साथ रिलीज किया गया।

अलीगढ़
अलीगढ़

समलैंगिकता की कहानी अलीगढ़
फिल्म 'अलीगढ़' में राजकुमार राव, मनोज बाजपेयी नजर आये। समलैंगिकता के मुद्दे पर बनी इस फिल्म में जिस रिक्शा चालक के साथ उनके समलैंगिक संबंधों को लेकर विवाद हुआ था, उस रिक्शा चालक ने इरफान सहित घटना से जुड़े अन्य लोगों ने फिल्म पर मुकदमा दायर किया।

बाजीराव मस्तानी
बाजीराव मस्तानी

बाजीराव मस्तानी
रणवीर सिंह और दीपिका स्टारर फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' को लेकर पुणे से लेकर पूरे देश में जमकर विरोध हुआ था। यहां तक की फिल्म के कई शो को भी रद्द करने पड़ गये थे। फिल्म को लेकर बीजेपी के साथ साथ बाजीराव पेशवा प्रथम के वंशजों ने ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया।

दिलवाले
दिलवाले

असहि‍ष्णुता के कारण 'दिलवाले' से दिलजले हो गए
शाहरुख और काजोल स्टारर फिल्म 'दिलवाले' की बात करें तो इस फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन इस फिल्म के कंटेंट को लेकर नहीं बल्कि शाहरुख के असहिष्णुता के बयान को लेकर किया गया। देश के कई हिन्दुवादी संगठनों द्वारा शाहरुख की फिल्म ना देखने की अपील की गई। देश के दिल्ली, भोपाल, गोरखपुर समेत देश कई बड़े शहरों में शुक्रवार को रिलीज हुई शाहरुख की फिल्म का जमकर विरोध का दौर चला।

पीके
पीके

धार्मिक भावनाएं भड़काती पीके
फिल्म 'पीके' के निर्देशक, निर्माता और अभिनेता के खिलाफ फिल्म में मनोरंजन के नाम पर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया। फिल्मों को लेकर जमकर प्रदर्शन हुए। फिल्म की रिलीज को लेकर लंबी जद्दोजहद चली।