logo-image

Met Gala 2018: प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा

मेट गाला 2018 के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने ग्लैमर का तड़का लगाया। दोनों बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

Updated on: 08 May 2018, 11:29 AM

मुंबई:

मेट गाला 2018 के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने ग्लैमर का तड़का लगाया। दोनों बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा वेलवेट गाउन में नजर आईं, जिसमें गोल्डन कलर का हुड था। उनकी ड्रेस जीसस से प्रेरित है। उनका लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस ड्रेस को अमेरिकन डिजायनर Ralph Lauren ने डिजाइन किया है।

ये भी पढ़ें: बेटी ईशा की सगाई पार्टी में नीता अंबानी ने किया डांस, वीडियो वायरल

 

No words. #priyankachopra#empress#metgala

A post shared by Bollywood ! (@koffee_with_bollywood) on May 7, 2018 at 10:03pm PDT

वहीं रेड कलर की ड्रेस में दीपिका पादुकोण कहर ढा रही हैं। वह स्टनिंग लुक में नजर आईं। उनके गाउन को प्रबल गुरंग ने डिजाइन किया है।

बता दें कि पिछले साल दीपिका को ड्रेस को लेकर आलोचना का शिकार होना पड़ा था, लेकिन इस बार उन्होंने फैंस को निराश नहीं किया।

ये भी पढ़ें: संगीत सेरेमनी में जमकर नाचीं सोनम कपूर, आनंद के साथ किया डांस