logo-image

मनोज बाजपेयी लंदन के अस्पताल में भर्ती बोले, 'ऑल इज फाइन'

'अय्यारी' में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Updated on: 15 Jul 2017, 09:29 AM

नई दिल्ली:

पिछले दिनों गंभीर सिरदर्द की परेशानी के कारण अस्पताल में भर्ती हुए अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा कि वह ठीक हैं और यहां काम करने के लिए आए हैं। बुधवार को खबर आई थी कि मनोज को बार-बार सिरदर्द की परेशानी के चलते लंदन क अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मनोज ने कहा, 'मैं 'अय्यारी' की शूटिंग के लिए पहले ही लंदन में हूं। मुझे एक गंभीर सिरदर्द था, जो ठीक नहीं हो रहा था। आशंका थी कि कोई गंभीर बीमारी तो नहीं है। अस्पताल में सभी जरूरी जांच की गई। सब ठीक है। काम पर वापसी। धन्यवाद।'

'अय्यारी' में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

सिद्धार्थ फिल्म में सेना के एक अधिकारी की भूमिका में देखे जाएंगे। एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म 'अय्यारी' अलग-अलग सोच के, मजबूत दिमाग वाले सेना के दो अधिकारियों के आसपास घूमती है। उन्हें सही रास्ते की तलाश है।

फिल्म में नसीरुद्दीन शाह द्वारा निभाए जा रहे किरदार की पूरी शूटिंग अभी बाकी है।

और पढ़ें: SEE PICS: जुड़वा बच्चों को जन्म देने से पहले देखें बेयोंस की ये आकर्षक तस्वीरें

 

#bollywood #sidharthmalhotra and #manojbajpayee while shooting for #aiyaary in kashmir

A post shared by Box Office Movies (@bollywoodbom) on Jun 21, 2017 at 11:28am PDT

 

เฮียซิด และ มาโนช พร้อมด้วยทีมงานนักแสดงภาพยนตร์ภาษาฮินดี เรื่อง "Aiyaari" ที่ แคชเมียร์ ค่ะ คือ เฮียซิด เท่ห์มากค่ะ #มีความอยากขอเป็นแควน แอ๊ดแพ้ผูชายใน เครื่องแบบ😀😀😀😀 และไม่ต้องห่วงสำหรับงานของ Neeraj Pandey ผกก.ท่านนี้นะคะ ผลงานดังอาทิ Special 26, Baby, Rustom และ Naam Shabana ภาพยนตร์เรื่องดังที่ ลุงอักกี้ รับเล่นล้วนจากเกิดด้วยฝีมือของ ผกก.ท่านนี้ค่ะ 😉😉 Sidharth Malhotra Manoj Bajpayee and Aiyaari team strike a pose while shooting for the film! Neeraj Pandey #SidharthMalhotra #ManojBajpayee #NeerajPandey #Aiyaari #Bollywood #Thaifans #Thailand Admin : #P

A post shared by IndianFilms Thailand (@indfilms_thailand) on Jun 17, 2017 at 7:51am PDT

रिलायंस इंटरटेनमेंट और प्लान सी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत फिल्म का निर्माण फ्राइडे फिल्मवर्क्‍स प्रोडक्शन्स हाउस के बैनर तले हो रहा है। शीतल भाटिया द्वारा निर्मित यह फिल्म 26 जनवरी, 2017 को रिलीज होगी।

और पढ़े: PICS: बेयोंस ने जुड़वा बच्चों के साथ शेयर की ये खूबसूरत फोटो