Manmarziyan Trailer Out: अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू या विकी कौशल देखिये किसके मन की चलती है मर्जी
यह फिल्म एक म्यूजिकल रोमांस होने वाली है।फिल्म को इरोज इंटरनेशनल और आनंद एल राय ने प्रोड्यूस किया है।
मुंबई:
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बन रही अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और विकी कौशल की फिल्म 'मनमर्जियां' का ट्रेलर आउट हो चुका है। इस म्यूजिकल ड्रामा फिल्म में तापसी रूबी, विकी कौशल विकी और अभिषेक बच्चन रॉबी के किरदार में नजर आने वाले है। ये कहानी एक ट्राइंगल लव स्टोरी है।
जिसमें विकी तापसी से प्यार तो करता है मगर शादी की जिम्मेदारी उठाने को तैयार नहीं है। वहीं अभिषे क बच्चन विदेश से भारत आकर शादी के लिए लड़की को पंसद करता है।
फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए फिल्म के प्रोड्यूसर आनंद एल राय ने लिखा है, 'किसी का पहला प्यार होना अच्छा होता है मगर आखिरी प्यार होना परफेक्शन के परे होता है।' रोमांस और रोमांच से भरपूर इस फिल्म के ट्रेलर की शुरूआत में जहां विक्की कौशल और तापसी पन्नू इंटिमेट होते, स्मूच करते नजर आ रहे हैं, वहीं अंत में वह हाथों में चूड़ा पहने अभिषेक बच्चन के साथ नजर आ रही हैं।
Being someone's first love may be great,but to be their last is beyond perfect. #Manmarziyaan A musical love story of 2018 !!! Enjoy the trailer https://t.co/4kWEdwSHLo @juniorbachchan @taapsee @vickykaushal09 @anuragkashyap72 @ErosNow
— AANAND L RAI (@aanandlrai) August 9, 2018
यह इन तीनों की एक साथ पहली फिल्म है। एक इंटरव्यू में तापसी ने इस फिल्म के बारे में कहा था कि युवा पीढ़ी खुद को 'मनमर्जियां' से जोड़ सकती है। इस फिल्म का निर्माण इरोज इंटरनेशनल और आनंद एल राय ने किया है।
इसे भी पढ़ें: राजनीति से पहले फिल्मों से था एम. करुणानिधि का नाता, करते थे ये काम
अभिषेक कई सालों बाद फिर से स्क्रीन पर इस फिल्म के साथ वापसी कर रहे हैं। अभिषेक इससे पहले साल 2016 में आई कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 3 में बंटी के किरदार में नजर आए थे। नई फिल्मों को साइन करने के मामले में अभिषेक अब 'चूजी' होते जा रहे हैं। फैंस भी उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
'मनमर्जियां' 14 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य