logo-image

Game of Thrones की एक्ट्रेस हैं प्रियंका चोपड़ा की जेठानी, एक्टिंग की दुनिया में ससुराल में मिलेगी टक्कर?

इन दिनों सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके मंगेतर निक जोनास (Nick Jonas) की ही चर्चा हो रही है। दोनों की सगाई के बाद उनके फोटोज और वीडियोज खूब वायरल हो रहे हैं।

Updated on: 04 Dec 2018, 01:23 PM

मुंबई:

इन दिनों सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) की शादी की ही चर्चा हो रही है। दोनों की संगीत से लेकर मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 'देसी गर्ल' के फैंस उनके पति और फैमिली के बारे में जानना चाहते हैं। आपको बता दें कि निक की पूरी फैमिली फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई है। वह खुद फेमस अमेरिकी सिंगर हैं, जबकि उनके बड़े भाई की होने वाली पत्नी सोफी टर्नर (Sophie Turner) इंग्लिश एक्ट्रेस हैं। उन्हें 'गेम ऑफ थ्रोंस' (Game of Thrones) में निभाए किरदार 'सांसा स्टार्क' के लिए जाना जाता है।

आइये जानते हैं निक जोनास की पूरी फैमिली के बारे में:

ये भी पढ़ें: प्रियंका के डांस के बाद निक ने गाया गाना, आपने देखा वीडियो?

ये भी पढ़ें: 'रोका' की रस्म के बाद फैमिली के साथ अमेरिका रवाना हुए निक जोनास

 

निक जोनास (इंस्टाग्राम)
निक जोनास (इंस्टाग्राम)

निक जोनास (Nicholas Jerry Jonas)

प्रियंका चोपड़ा के मंगेतर निक जोनास का पूरा नाम निकोलस जैरी जोनास है। उनका जन्म 16 सितंबर 1992 में अमेरिका के डलास (टेक्सास) में हुआ है। निक के पिता पॉल केविन जोनास और मां डिनाइस मिलर जोनास हैं, जो 'पापा जोनास' और 'मम्मा जोनास' के नाम से मशहूर हैं। निक ने महज 7 साल साल की उम्र से ही एक्टिंग करना शुरू कर दिया था। उनका पहला सोलो एल्बम साल 2007 में आया था, जिसकी 2 मिलियन से ज्यादा कॉपियां बिक गई थीं। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और सफलता की सीढ़ी चढ़ते चले गए।

बेटे निक के साथ पॉल केविन जोनास सीनियर (इंस्टाग्राम)
बेटे निक के साथ पॉल केविन जोनास सीनियर (इंस्टाग्राम)

पॉल केविन जोनास सीनियर (Paul Kevin Jonas Sr.)

पॉल केविन जोनास (सीनियर), प्रियंका चोपड़ा के होने वाले ससुर यानी निक जोनास के पिता हैं। उनके फैंस उन्हें 'पापा जोनास' के नाम से भी बुलाते हैं। वह 'जोनास ब्रदर्स' के को-मैनेजर हैं और जोनास इंटरप्राइसेस के फाउंडर भी हैं। बेटों को सिंगिंग के क्षेत्र में शोहरत मिलने से पहले वह स्थानीय चर्च में पादरी थे।

बेटे निक के साथ डिनाइस मिलर जोनास (इंस्टाग्राम)
बेटे निक के साथ डिनाइस मिलर जोनास (इंस्टाग्राम)

डिनाइस मिलर जोनास (Denise Jonas)

डिनाइस मिलर जोनास, प्रियंका की सास यानी निक की मां हैं। पहले वह अमेरिका में टीचर थीं। डिनाइस के इंस्टाग्राम और ट्विटर पर लाखों फॉलोअर्स हैं।

सबसे बड़े भाई केविन के साथ निक (फाइल फोटो)
सबसे बड़े भाई केविन के साथ निक (फाइल फोटो)

पॉल केविन जोनास (Paul Kevin Jonas II)

पॉल केविन जोनास प्रियंका के सबसे बड़े जेठ हैं। वह अमेरिकी सिंगर, एक्टर, कॉन्ट्रैक्टर और उद्यमी हैं। उन्हें अपने भाइयों (निक और जो) के साथ पॉप रॉक बैंड 'जोनास ब्रदर्स' के सदस्य के रूप में प्रसिद्धि मिली। वह मुख्य रूप से 'म्यूजिकल टेलीविजन फिल्म कैंप रॉक' (2008) और इसके सीक्वल 'कैंप रॉक 2' (2010) का हिस्सा रह चुके हैं।

बड़े भाई जो जोनास के साथ निक (फाइल फोटो)
बड़े भाई जो जोनास के साथ निक (फाइल फोटो)

जो जोनास (Joseph Adam Jonas)

जो जोनास का पूरा नाम जोसेफ एडम जोनास हैं, जो निक के दूसरे बड़े भाई हैं। वह फेमस अमेरिकन सिंगर और एक्टर हैं। जो को भी पॉप रॉक बैंड 'जोनास ब्रदर्स' के सदस्य के रूप में सफलता मिली।

सबसे छोटे भाई फ्रैंकी के साथ निक (फाइल फोटो)
सबसे छोटे भाई फ्रैंकी के साथ निक (फाइल फोटो)

फ्रैंकी जोनास (Frankie Jonas)

फ्रैंकी जोनास, प्रियंका के देवर हैं, जो 17 साल के हैं। उन्होंने भी कम उम्र में ही एक्टिंग के क्षेत्र में कदम रखा था। साल 2009 में उन्होंने एनिमेटेड मूवी 'पॉन्यो' (Ponyo) में वॉइस ओवर किया था। इसके अलावा वह भी सिंगिंग करते हैं।

पति और बेटी के साथ डेनियल (फाइल फोटो)
पति और बेटी के साथ डेनियल (फाइल फोटो)

डेनियल जोनास (Danielle Jonas)

डेनियल जोनास, निक के सबसे बड़े भाई केविन जोनास की वाइफ हैं। वह अमेरिकन रिएलिटी टेलीविजन पर्सनैलिटी हैं। इसके पहले वह हेयरड्रेसर थीं। वह रिएलिटी शो 'ई' के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने पति केविन के साथ शो में अभिनय किया था। केविन और डेनियल के दो बच्चे हैं, पहली ऐलेना रोज जोनास और दूसरी वैलेंटिना एंजेलिना जोनास।

प्रियंका की होने वाली सबसे छोटी जेठानी सोफी टर्नर (फाइल फोटो)
प्रियंका की होने वाली सबसे छोटी जेठानी सोफी टर्नर (फाइल फोटो)

सोफी टर्नर (Sophie Turner)

सोफी टर्नर इंग्लिश एक्ट्रेस हैं और मशहूर टेलीविजन सीरिज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' में 'सांसा स्टार्क' का किरदार निभाकर फेमस हुई थीं। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और कामयाबी की उड़ान भरी। साल 2017 में उन्होंने सोशल मीडिया पर जो जोनास के साथ इंगेजमेंट की खबर सुनाई। शादी के बाद वह प्रियंका की छोटी जेठानी बन जाएंगी।