logo-image

खंडवा में किशोर कुमार के पैतृक घर को गिरानेे का नोटिस, मकान मालिक ने दी 24 घंटे की मोहलत

इसके गिरने से आसपास रहने वालों को खतरा हो सकता है। इसीलिए नगर निगम ने मकान मालिक को 24 घंटे की मोहलत दी है।

Updated on: 14 Jul 2017, 12:48 PM

नई दिल्ली:

बॉलीवुड के दिग्गज गायक किशोर कुमार के खंडवा में बने पैतृक घर को गिराने का नोटिस दे दिया गया है। यह नोटिस खंडवा नगर निगम ने उनके मकान पर चस्पा किया है, जो कि सौ साल पुराना है। इस मकान का पिछला हिस्सा पूरी तरह जर्जर हो चुका है। हालांकि इस मकान में कोई नहीं रहता है, सिर्फ एक चौकीदार है, जो मुख्य गेट के पास बरामदे में रहता है।

इसके गिरने से आसपास रहने वालों को खतरा हो सकता है। इसीलिए नगर निगम ने मकान मालिक को 24 घंटे की मोहलत दी है। इसके बाद निगम खुद ही इस खतरनाक हिस्से को ढहा देगा।

नगर निगम के रिकार्ड में यह मकान अनूप कुमार और किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार के नाम पर है, दोनों ही मुम्बई में रहते है। बता दें खंडवा के बॉम्बे बाजार में स्थित गांगुली हाउस को अशोक कुमार, अनूप कुमार और किशोर कुमार की जन्म स्थली के रूप में पहचान जाता है। इनका बचपन और शिक्षा इसी मकान में पूरी हुई।

और पढ़ें: BIGG BOSS 11: कंटेस्टेंट की लिस्ट लीक, रिया सेन से लेकर मिलेंगे ये जाने-पहचाने चेहरे