logo-image

Kishore Kumar BirthDay Special: कैसे किशोर कुमार ने लिया मेहमूद से बदला, जानिए 4 खास बातें

किशोर कुमार के हरफनमौला अंदाज से हर कोई वाकिफ है। ऐसा कोई गाने का जॉनर नहीं जिसमें किशोर दा ने गाना न गाया हो।

Updated on: 04 Aug 2018, 12:39 PM

नई दिल्ली:

किशोर कुमार (Kishore Kumar) के हरफनमौला अंदाज से हर कोई वाकिफ है। ऐसा कोई गाने का जॉनर नहीं जिसमें किशोर दा ने गाना न गाया हो। 4 अगस्त 1929 में मध्यप्रदेश के खांडवा में आभाष कुमार के नाम से जन्में किशोर कुमार का आज 89वां जन्मदिवस है। आज उनके जन्मदिन के दिन आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें

1-फिल्म 'प्यार किए जा' में कॉमेडियन मेहमूद ने किशोर कुमार, शशि कपूर और ओमप्रकाश से ज्यादा पैसे वसूले थे। किशोर को यह बात अखर गई। इसका बदला उन्होंने मेहमूद से फिल्म 'पड़ोसन' में लिया- डबल पैसा लेकर।

इसे भी पढ़ें: आपातकाल में लगाथा किशोर दा के गानों पर बैन, पढ़ेंं उनके अनकहे किस्से

2-किशोर कुमार ने अपनी आवाज के दम पर हिन्दी सिनेमा के तीन सितारों के करियार को बनाने में और लोगों के दिल में उन्हें बसाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह उनकी आवाज केा जादू ही था कि देवआनंद सदाबहार, राजेश खन्ना सुपर स्टार तो अमिताभ बच्चन महानायक कहलाए।

और पढ़ें: Kishore Kumar BirthDay Special: क्या आप जानते हैं 'पांच रुपया बारह आना' गाने की कहानी

3-सिर्फ 12 साल की उम्र में उन्होंने गाना गाने में महारत हासिल कर ली थी। उन्हें बचपन से ही फिल्मी गानों की किताब रखने का शौख था। उन्हें गाने याद करना और लोगों को उसे नाटकिय अंदाज में सुनाना अच्छा लगता था।

इसे भी पढ़ें: अपने करियर के शीर्ष में प्लेबैक सिंगिंग छोड़ देना चाहते थे किशोर कुमार

4-किशोर कुमार जब भी स्टेज पर गाते थे तो उनका एक अलग अंदाज होता था। वह सभी को हाथ जोड़ कर प्रणाम करते और कहते- 'मेरे दादा-दादियों।' मेरे नाना-नानियों। मेरे भाई-बहनों, तुम सबको खंडवे वाले किशोर कुमार का राम-राम। नमस्कार।'