सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म 'केदारनाथ' का #FirstLook आउट
सैफ अली खान और उनकी एक्स वाइफ अमृता सिंह की बेटी सारा इस मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।
मुंबई:
सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म 'केदारनाथ' का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। इसे अभिषेक कपूर डायरेक्ट कर रहे हैं। बता दें कि सैफ अली खान और उनकी एक्स वाइफ अमृता सिंह की बेटी सारा इस मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।
इस पोस्टर में पहाड़, केदारनाथ मंदिर, शिव जी की मूर्ति, पीठ पर बोझ उठाए हुए एक शख्स को दिखाया गया है। इस क्रिएटिव पोस्टर को आप ध्यान से देखेंगे तो एक लड़के और लड़की की तस्वीर भी दिखाई देगी, जो उसके माथे को चूम रहा है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने 'केदारनाथ' के पहले लुक को ट्वीट किया है।
ये भी पढ़ें: 'बिग बॉस 11' का नया प्रोमो, पड़ोसियों ने सलमान से पूछा- चक्कर क्या है?
Sushant Singh Rajput... Sara Ali Khan... Here's #KedarnathFirstLook... Abhishek Kapoor directs... #KriArj #TSeries #Balaji pic.twitter.com/wGI3MBMMmJ
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 4, 2017
फिल्म का निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर्स के साथ सहयोग से टी-सीरीज, क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट, गाइ इन द स्काई पिक्चर्स द्वारा किया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर करेंगे। वह इस फिल्म के निर्माता भी हैं।
इस मूवी की प्रेम कहानी पवित्र केदारनाथ मंदिर के कस्बे की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह फिल्म 2018 के गर्मियों में रिलीज हो सकती है। बालाजी मोशन पिक्चर्स की एकता कपूर ने कहा कि फिल्म की कहानी भावनात्मक और संजीदा है।
बता दें कि इस मूवी से पहले सुशांत की 'राबता' रिलीज हुई। हालांकि इसे दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया। वहीं वह अपकमिंग मूवी 'चंदा मामा दूर के' लिए भी तैयारियों में जुटे हुए हैं।
ये भी पढ़ें: 'असंस्कारी' हुए निहलानी, ट्रेलर में दिखा 'जूली' का हॉट अवतार
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Alia Bhatt Necklace: लंदन होप गाला में आलिया भट्ट ने पहना इतना महंगा हीरे का हार, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
-
Farzi 2 Shooting: कब शुरू होगी फर्जी 2 की शूटिंग, एक्ट्रेस राशि खन्ना ने दिए हिंट
-
Taapsee Pannu Photos: सीक्रेट शादी के बाद तापसी पन्नू ने साड़ी में शेयर की पहली फोटोज, फैंस ने स्पॉट की इंगेजमेंट रिंग
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए