'भारत' की शूटिंग शुरू होते ही वायरल हुआ सलमान खान का फर्स्ट लुक
'टाइगर जिंदा है' के सलमान खान अली अब्बास की अगली फिल्म 'भारत' में नजर आने वाले है।
मुंबई:
'टाइगर जिंदा है' के सलमान खान अली अब्बास की अगली फिल्म 'भारत' में नजर आने वाले है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ प्रियंका चोपड़ा और दिशा पटानी नजर आने वाली है। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।
फिलहाल सलमान खान के स्टाइलिस्ट एश्ले रेबेलो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर किया है। जिसे 'भारत' में सलमान खान का फर्स्ट लुक बताया जा रहा है।
एश्ले रेबेलो ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें सलमान खान ने काले रंग की टी- शर्ट और लेदर की जैकेट पहनी हुई। वैसे देखने में सलमान की यह तस्वीर बहुत ही सामान्य नजर आ रही है।
A post shared by Ashley Rebello (@ashley_rebello) on Jul 22, 2018 at 11:42pm PDT
खबर है कि सलमान 'भारत' में 25 से लेकर 65 साल तक की उम्र में दिखने वाले हैं। इन अलग-अलग लुक्स के लिए मेकअप से लेकर प्रोस्थेटिक्स तक हर तरीके का इस्तेमाल किया जाएगा। यह फिल्म भारतीय इतिहास के सत्तर वर्षों की अवधि में एक आदमी की यात्रा के बारे में है।
'भारत' साल 2014 में रिलीज हुई दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ओड टु माई फादर' का आधिकारिक हिंदी रूपांतरण है। इसके निर्माता अतुल अग्निहोत्री और भूषण कुमार हैं, जिनके प्रोडक्शन रील लाइफ और टी-सीरीज के तहत इस फिल्म का निर्माण हो रहा है।
सलमान की फिल्म 'भारत' 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।
प्रियंका 11 साल बाद सलमान के साथ काम कर रही हैं। इससे पहले साल 2008 में वह 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा दोनों 'सलाम-ए-इश्क' और 'मुझसे शादी करोगे' में भी साथ नजर आ चुके है।
इसे भी पढ़ें: सलमान खान- प्रियंका चोपड़ा ने शुरू की 'भारत' फिल्म की शूटिंग
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें