International Women's Day 2018: ऐसी अभिनेत्रियां, जिन्होंने तोड़ दी फिल्म इंडस्ट्री की पुरानी धारणा
बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं, जिन्होंने इस मिथ को भी तोड़ कर रख दिया कि मां बनने के बाद एक्ट्रेस का करियर खत्म हो जाता है।
मुंबई:
जैसे समाज में कई तरह की प्रथाएं और परंपराएं सदियों से चली आ रही हैं। लोग आंखें बंद करके उनका पालन भी करते हैं। ठीक वैसे ही, फिल्म इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं है। अगर बॉलीवुड के पुराने दशक की बात करें तो उस वक्त अभिनेत्रियों को उतना महत्व नहीं दिया जाता था, जितना एक एक्टर को मिलता था। यह कहें कि उस दौर में पुरुष प्रधान फिल्में ही बनती थीं, तो गलत नहीं होगा।
इसके बावजूद नरगिस, नूतन, जीनत अमान से लेकर श्रीदेवी, मीनाक्षी शेषाद्रि, जूही चावला, माधुरी दीक्षित, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, कंगना रनौत तक... न जाने कितनी ही अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपनी शानदार और बेजोड़ एक्टिंग से फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग जगह बनाई और मुकाम भी हासिल किया।
बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं, जिन्होंने इस मिथ को भी तोड़ कर रख दिया कि मां बनने के बाद एक्ट्रेस का करियर खत्म हो जाता है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि घर चलाने के साथ-साथ वह उतनी ही अच्छी एक्टिंग भी कर सकती हैं। इनमें ऐश्वर्या राय बच्चन, काजोल, करीना कपूर, शिल्पा शेट्टी, श्रीदेवी, रानी मुखर्जी और माधुरी दीक्षित का नाम पहले आता है।
ये भी पढ़ें: #Final: कपिल के नए कॉमेडी शो में नहीं नजर आएंगे 'डॉ. गुलाटी'
करीना कपूर खान का नाम उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल है, जो हमेशा एक नया ट्रेंड सेट करती हैं। फिर चाहे वह जीरो फिगर हो या बेबी बंप को फ्लॉन्ट करना हो। करीना कपूर ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो अपनी प्रेग्नेंसी के टाइम पर भी खूब एन्जॉय करती नजर आईं। वह अवॉर्ड फंक्शन से लेकर रैंप वॉक तक करने में पीछे नहीं हटी। करीना का यह अंदाज उनके फॉलोअर्स और फैंस को भी खूब पसंद है। बेटे तैमूर को जन्म देने के बाद एक बार फिर वह फिल्मों में वापसी को तैयार हैं। वह जल्द ही 'वीरे दी वेडिंग' में नजर आएंगी।
पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन ने फैंस का दिल तब तोड़ दिया, जब 2007 में उन्होंने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली। उस वक्त सभी के मन में सिर्फ यही सवाल था कि क्या ऐश का करियर अब खत्म हो जाएगा? लेकिन उन्होंने इस धारणा को गलत साबित किया। ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या को जन्म देने के कुछ सालों बाद कमबैक किया। वह 2015 में 'जज्बा' में नजर आईं। फिर 'सरबजीत' में शानदार एक्टिंग की। इसके बाद करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में उनका ग्लैमरस अवतार देख हर कोई दीवाना हो गया।
काजोल काफी लंबे वक्त से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। 'बाजीगर' और 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' जैसी फिल्मों ने उन्हें पहचान दी, लेकिन 1999 में उन्होंने एक्टर अजय देवगन से शादी कर ली। दो बच्चे होने के बावजूद काजोल ने अपने फिल्मी सफर को थमने नहीं दिया। काजोल ने शादी के बाद 'कभी खुशी कभी गम' (2001), 'फना' (2006), 'माई नेम इज खान' (2010) और 'दिलवाले' (2015) जैसी हिट फिल्मों में काम किया।
शिल्पा शेट्टी, जिन्हें फिटनेस और बेहतरीन डांसर के रूप में जाना जाता है। इस एक्ट्रेस ने साल 2009 में राज कुंद्रा से शादी कर ली। 2012 में वह एक बेटे की मां बनीं। इसके बाद भी वह अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखती हैं। वह आज भी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। वह 'झलक दिखला जा' और 'नच बलिए' जैसे रिएलिटी शो होस्ट कर चुकी हैं।
24 फरवरी 2018 को एक बेमिसाल एक्ट्रेस ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वह खुद में ही एक्टिंग का खजाना थी। 'चांदनी' फिल्म में एक प्रेमिका बनना हो या फिर 'लम्हे' में पिता की उम्र के शख्स से प्यार करना... श्रीदेवी ने हर किरदार को बखूबी निभाया। 'चालबाज', 'मिस्टर इंडिया', 'नागिन' और 'सदमा' उनकी यादगार फिल्में हैं। खुद से 8 साल बड़े बोनी कपूर से अचानक शादी कर उन्होंने सभी को चौंका दिया था। दो बेटियां- जाह्नवी और खुशी, के होने के बाद भी उन्होंने अपना फिल्मी सफर जारी रखा। 2012 में उन्होंने 'इंग्लिश विंग्लिश' फिल्म से कमबैक किया और एक बार फिर बता दिया कि वह कितनी शानदार एक्ट्रेस हैं। 2017 में उनकी आखिरी फिल्म 'मॉम' रिलीज हुई।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Alia Bhatt: टाइम मैग्जीन के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में आलिया भट्ट ने किया टॉप, खुश हुए फैंस
-
Raveena Tandon On Payment: बॉलीवुड में एक्ट्रेस की फीस को लेकर रवीना टंडन का खुलासा, एक फिल्म से मालामाल हो जाते थे हीरो
-
Bollywood On Ram Lalla Surya Tilak: राम लला के सूर्य तिलक पर झूमे बॉलीवुड स्टार्स, देखें रिएक्शन
धर्म-कर्म
-
Shardiya Navratri 2024 Date: कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि? जानें सही तिथि और घटस्थापना का मुहूर्त
-
Ram Navami 2024: सोने-चांदी के आभूषण, पीले वस्त्र.... राम नवमी पर रामलला को पहनाया गया सबसे खास वस्त्र
-
Ram Lalla Surya Tilak: इस तरह हुआ राम लला का सूर्य तिलक, इन 9 शुभ योग में हुआ ये चमत्कार
-
Ram Lalla Surya Tilak Types; राम लला को कितनी तरह के तिलक किए जाते हैं ,जानें उनका महत्व