logo-image

'एक चिड़िया अनेक चिड़िया' के डायरेक्टर भीमसेन खुराना नहीं रहे

भीमसेन एनिमेशन की दुनिया से तब से जुड़े थे, जब दूरदर्शन का सुनहरा दौर था। उन्होंने 1970 में पहली एनिमेशन शॉर्ट फिल्म 'द क्लाइंब' बनाई और डायरेक्शन में डेब्यू किया।

Updated on: 18 Apr 2018, 04:44 PM

मुंबई:

नेशनल अवॉर्ड जीत चुके भारतीय एनिमेशन एक्सपर्ट भीमसेन खुराना का बुधवार को निधन हो गया। वह 81 साल के थे। उन्होंने 'घरौंदा' और 'एक अनेक एकता' जैसी फिल्में दी हैं, जिसका गाना 'एक चिड़िया अनेक चिड़िया' खूब पॉपुलर हुआ।

खबरों के मुताबिक, भीमसेन के गुर्दे ने काम करना बंद कर दिया था और वह पिछले कुछ दिनों से डायलिसिस पर थे।

भीमसेन एनिमेशन की दुनिया से तब से जुड़े थे, जब दूरदर्शन का सुनहरा दौर था। उन्होंने 1970 में पहली एनिमेशन शॉर्ट फिल्म 'द क्लाइंब' बनाई और डायरेक्शन में डेब्यू किया।

1936 में जन्मे भीमसेन कई एनिमेशन और एड फिल्में बना चुके हैं। 'घरौंदा' जैसी शानदार फिल्म बनाने के बाद 1985 में वह 'छोटी बड़ी बातें' लेकर टीवी पर लौटे और कई पॉपुलर डॉक्यूमेंट्री भी बनाई।

ये भी पढ़ें: पेरेंट्स के साथ रहने पर यूजर ने अभिषेक को किया ट्रोल, दिया करारा जवाब