तलाक के बाद ऋतिक और सुजैन पहली बार अकेले जाएंगे हॉलिडे पर, जल्द कर सकते हैं शादी
अभिनेता रितिक रोशन और सुजैन तलाक के बाद भी बच्चों के लिए कई मौकों पर एकसाथ देखा गया है। हालांकि, कहा जा रहा है कि ऐसा पहली बार होगा जब दोनों बच्चों के बिना हॉलिडे पर जाएंगे
नई दिल्ली:
अभिनेता ऋतिक रोशन और सुजैन के बीच तलाक को अब समय हो चुका है। लेकिन तलाक के बाद भी दोनों को कई बार साथ देखा गया है। अब एक बार फिर उनके साथ होने की खबर आ रही है। मीडिया रिर्पोट्स के मुताबिक ऋतिक अपनी एक्स वाइफ के साथ हॉलिडे पर जाने वाले हैं।
दोनों को तलाक के बाद भी बच्चों के लिए कई मौकों पर एकसाथ देखा गया है। हालांकि, कहा जा रहा है कि ऐसा पहली बार होगा जब दोनों बच्चों के बिना हॉलिडे पर जाएंगे।
स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के अनुसार,ऋतिक और सुजैन दोस्तों के साथ गोवा घूमने जा रहे हैं। वैसे तलाक के बाद भी ऋतिक-सुजैन को बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा गया है। लेकिन ऐसा पहली बार होगा जब दोनों स्टार्स बच्चों के बिना इस ट्रिप पर जायेंगे। दोनों एकदूसरे को समय देना चाहते हैं।
कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा गया है कि दोनों एक बार फिर शादी कर सकते हैं। इसकी वजह है कि दोनों अपने बच्चों की परवरिश में कोई कमी नहीं करना चाहते हैं। वे नहीं चाहते कि माता-पिता के अलगाव का गलत असर बच्चों पर पड़े।
बता दें, ऋतिक और सुजैन दोनों की शादी साल 2000 में हुई थी। इनके दो बेटे- रिहान (7) और रिदान (5) हैं। दोनों का साल 2014 में तलाक हो गया था।
कुछ समय पहले ऋतिक का कंगना के साथ विवाद सामने आया था और उस वक्त भी सुजैन ने ऋतिक का सपोर्ट किया था।
और पढ़ें: विशाल भारद्वाज ने कहा- इरफान के लौटने के बाद ही फिल्म शुरू करूंगा
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय