#HrithikVsTiger: ऋतिक रोशन-टाइगर श्रॉफ की एक्शन मूवी की शूटिंग शुरू, ये एक्ट्रेस होगी हिरोइन
ऋतिक रोशन ने अपने ट्विटर हैंडल पर टाइगर श्रॉफ के साथ एक फोटो शेयर की है। उन्होंने बताया कि उनकी नई फिल्म शुरू हो चुकी है।
मुंबई:
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) को जो फैंस एक साथ बड़े पर्दे पर देखना चाहते थे, अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है। जी हां, उनकी फिल्म का ऐलान तो पहले ही किया जा चुका है, लेकिन अब इसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
ऋतिक रोशन ने अपने ट्विटर हैंडल पर टाइगर श्रॉफ के साथ एक फोटो शेयर की है। उन्होंने बताया कि उनकी नई फिल्म शुरू हो चुकी है। दोनों कलाकारों के चेहरे की खुशी देखकर फैंस भी मुस्कुरा उठे हैं।
ये भी पढ़ें: Happy Birthday Daler Mehndi: इस मामले में दलेर मेहंदी को मिल चुकी है 2 साल कैद की सजा
And people thought it was a 2 hero film. Journey begins #HrithikvsTiger @iTIGERSHROFF #sidanand pic.twitter.com/d0CEBqEbdt
— Hrithik Roshan (@iHrithik) August 17, 2018
गौरतलब है कि दोनों की एक्टर्स डांस और फिटनेस के मामले में एक-दूसरे को कड़ी चुनौती देते हैं, लेकिन दोनों के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। टाइगर कई बार सार्वजनिक तौर पर बता चुके हैं कि वह ऋतिक को अपना गुरु मानते हैं। उनसे प्रेरण लेकर उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने का फैसला लिया था।
ये भी पढ़ें: ... तो इस वजह से टूट गया गुलजार-राखी का रिश्ता, 44 सालों से हैं अलग
Here's some exclusive info on YRF's Hrithik-Tiger movie... Will be filmed in India, Italy, Georgia, Portugal, Abu Dhabi and Sweden... Hrithik returns to YRF after 12 years, after #Dhoom2... #HrithikVsTiger
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 17, 2018
जानकारी के अनुसार, अभी तक फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है। इसमें वाणी कपूर लीड एक्ट्रेस बनेंगी।
खास बात यह है कि यशराज फिल्म्स के साथ ऋतिक करीब 12 साल बाद जुड़ रहे हैं। इसके पहले उन्होंने 'धूम 2' में काम किया था।
ये भी पढ़ें: निक जोनस माता-पिता संग मुंबई पहुंचे, प्रियंका ने स्वागत किया
इस मूवी की शूटिंग इंडिया, इटली, जॉर्जिया, पुर्तगाल, अबू धाबी और स्वीडन में होगी। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यह मूवी 2 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी, भग्योदय होने में नहीं लगेगा समय
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी
-
Sanatan Dharma: सनातन धर्म की बड़ी भविष्यवाणी- 100 साल बाद यह होगा हिंदू धर्म का भविष्य
-
Aaj Ka Panchang 25 April 2024: क्या है 25 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय