शाहरुख-काजोल और टाइगर-दिशा को पछाड़, ये नई जोड़ियां बॉलीवुड में मचाने वाली हैं धमाल
सारा अली खान-सुशांत सिंह राजपूत, मौनी रॉय-अक्षय कुमार और वरुण धवन-कैटरीना कैफ समेत कई स्टार्स सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे।
मुंबई:
हिंदी फिल्मों में दशकों से जोड़ियां बनती आई हैं। फिर चाहे वह देवानंद साहब-सुरैया हों या ऋषि कपूर-डिंपल कपाड़िया, कैमरे पर ऐसी ही कई जोड़ियों को दर्शक इतना पसंद करते थे कि उन्हें हमेशा साथ देखना चाहते थे। इस लिस्ट में राजेश खन्ना-टीना मुनीम, अमिताभ बच्चन-रेखा, अनिल कपूर-श्रीदेवी और शाहरुख खान-काजोल समेत तमाम कलाकारों के नाम शामिल हैं।
जब सलमान खान और कैटरीना कैफ ने साथ में फिल्में की तो फैंस क्रेजी हो गए। उन्हें दोनों की केमिस्ट्री बेहद जबरदस्त लगी। 'जोधा अकबर' फिल्म में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन के रॉयल अंदाज को लोगों ने खूब पसंद किया तो टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी को कपल्स अपना इंस्पिरेशन मानने लगे हैं।
अब एक बार फिर फिल्मी पर्दे पर कई नई जोड़ियां दस्तक देने वाली हैं। सारा अली खान-सुशांत सिंह राजपूत, मौनी रॉय-अक्षय कुमार और वरुण धवन-कैटरीना कैफ समेत कई स्टार्स सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे। इसके पहले इन्होंने कभी साथ में काम नहीं किया है। यही वजह है कि फैंस भी इन्हें पहली बार स्क्रीन पर साथ देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइये जानते हैं कि कौन-सी जोड़ियां साथ मिलकर धमाल मचाने वाली हैं...
ये भी पढ़ें: आलिया-श्रद्धा के बाद अब बॉलीवुड में छाएंगी जाह्नवी कपूर-सारा अली खान समेत ये एक्ट्रेसेस
इन दिनों बॉलीवुड के गलियारे में सबसे ज्यादा चर्चा रणबीर कपूर (35) और आलिया भट्ट (25) को लेकर हो रही है। दोनों पहली बार साथ में काम कर रहे हैं। वह आर्यन मुखर्जी की मूवी 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे, लेकिन फिल्म से ज्यादा उनके लिंकअप को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। दोनों अक्सर इवेंट्स में साथ नजर आते हैं और एक-दूसरे के बारे में सवाल पूछने पर सिर्फ मुस्कुरा कर रह जाते हैं। रियल लाइफ में इनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। इसीलिए फैंस सिल्वर स्क्रीन पर भी दोनों को साथ देखने के लिए बेकरार हैं। 'ब्रह्मास्त्र' 15 अगस्त 2019 को रिलीज होगी।
अमृता सिंह और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान (24) बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। वह रणवीर सिंह (33) के साथ 'सिंबा' में नजर आएंगी। रोहित शेट्टी और करण जौहर की यह मूवी 28 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी। एक तरफ तो यह सारा की डेब्यू फिल्म होगी, वहीं दूसरी तरफ रणवीर के साथ उनकी जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएगी। रणवीर सिंह ने अब तक दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा और सोनाक्षी सिन्हा जैसी सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है। हालांकि, इन सभी में दीपिका के साथ उनकी केमिस्ट्री फैंस को ज्यादा पसंद आई। अब देखना होगा कि रणवीर और सारा को दर्शकों का कितना प्यार मिलेगा...।
सारा अली खान की डेब्यू मूवी को लेकर अभी असमंजस की स्थिति है। दरअसल, 'केदारनाथ' की शूटिंग के दौरान ही उन्होंने 'सिंबा' साइन कर ली थी। यह फिल्म अपनी तय तिथि पर ही रिलीज हो रही है, लेकिन 'केदारनाथ' की रिलीज डेट को लेकर अभी कंन्फ्यूजन है। यह मूवी पहले 30 नवंबर 2018 को रिलीज होने वाली थी। फिर खबर आई कि यह 21 दिसंबर को रिलीज होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के निर्माता और निर्देशक के बीच अनबन होने की वजह से इसकी रिलीज में देरी हो रही है। अब सारा की डेब्यू फिल्म कौन सी होगी, यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन वह पहली बार सुशांत सिंह राजपूत (32) के साथ काम कर रही हैं। इसके पहले सुशांत ने परिणीति चोपड़ा, कृति सेनन और दिशा पटानी समेत कई अभिनेत्रियों के साथ स्क्रीन शेयर किया है। हालांकि, उनका नाम कृति सेनन के साथ जोड़ा जाता है।
बेबाक अंदाज के लिए मशहूर रणवीर सिंह और चुलबुली आलिया भट्ट को कौन सिल्वर स्क्रीन पर साथ नहीं देखना चाहता! दोनों ने जब कई विज्ञापनों में साथ काम किया तो फैंस उनकी केमिस्ट्री के दीवाने हो गए। वह उन्हें बड़े पर्दे पर भी एक साथ देखना चाहते थे और उनका सपना भी पूरा होने जा रहा है। आलिया और रणवीर जल्द ही जोया अख्तर की मूवी 'गुली ब्वॉय' में नजर आएंगे। यह फिल्म 14 फरवरी 2019 को रिलीज होगी।
टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय (32) के सितारें बुलंदियों पर हैं। उन्हें एक के बाद एक कई बड़ी फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं, जिनमें अक्षय कुमार (50) की 'गोल्ड' भी शामिल है। इस फिल्म से मौनी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। वैसे तो अक्षय कुमार की केमिस्ट्री प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ से लेकर शिल्पा शेट्टी तक जैसी अभिनेत्रियों के साथ पसंद की जाती है, लेकिन इस बार वह मौनी रॉय के साथ नजर आएंगे। अब देखना होगा कि दर्शक इस जोड़ी को कितना प्यार देते हैं। 'गोल्ड' 15 अगस्त 2018 को रिलीज होगी।
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'देवों के देव: महादेव' और 'नागिन' जैसे सुपरहिट सीरियल्स में दमदार एक्टिंग कर घर-घर में पहचान बनाने वाली मौनी रॉय की झोली में कई बॉलीवुड फिल्में हैं, जिनमें राजकुमार राव के साथ 'मेड इन चाइना' भी शामिल है। इस मूवी में वह मोस्ट टैलेंटेड एक्टर राजकुमार की पत्नी का किरदार निभाने वाली हैं। अब राजकुमार और मौनी की जोड़ी को फैंस कितना पसंद करेंगे, यह वक्त ही बताएगा। इसी साल सितंबर महीने में मुंबई, गुजरात और चाइना में इसकी शूटिंग शुरू होगी।
किरदार में जान डाल देने के लिए मशहूर एक्टर राजकुमार राव (33) जल्द ही ऐश्वर्या राय के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। उन्होंने खुद कई इंटरव्यू में कहा है कि वह ऐश्वर्या के साथ काम करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों पहली बार 'फन्ने खां' में नजर आएंगे। यह मूवी 3 अगस्त 2018 को रिलीज हो रही है।
सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के पति आयुष शर्मा (33) जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। वह मॉडल और एक्ट्रेस वरीना हुसैन (19) के साथ 'लवरात्रि' में नजर आएंगे। वरीना इसके पहले कई विज्ञापनों में दिख चुकी हैं। हालांकि, दोनों पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर साथ काम करेंगे। यह फिल्म 5 अक्टूबर 2018 को रिलीज होगी।
वैसे तो वरुण धवन (31) और आलिया भट्ट की जोड़ी खूब पसंद की जाती है, लेकिन वह पहली बार अनुष्का शर्मा (30) के साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाले हैं। बॉलीवुड में एक नई जोड़ी साथ नजर आने वाली है। दोनों 'सुई धागा' में साथ में काम कर रहे हैं। यह मूवी 28 सितंबर 2018 को रिलीज होगी।
अनुष्का शर्मा और अर्जुन कपूर जल्द ही 'कनेडा' मूवी में साथ नजर आ सकते हैं। खबरों की मानें तो अनुष्का इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगी और एक्टिंग भी करेंगी। वहीं, अभी अर्जुन को कास्ट करने के लिए बातचीत चल रही है। अगर उन्होंने हां कर दी तो सिल्वर स्क्रीन पर यह जोड़ी पहली बार नजर आएगी। इस फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
'प्यार का पंचनामा' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी हिट फिल्म में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके 'चॉकलेटी ब्वॉय' कार्तिक आर्यन जल्द ही कृति सेनन के साथ 'लुका-छिपी' करते नजर आएंगे। अरे कंन्फ्यूज मत हो जाइये, दरअसल दोनों को दिनेश विजान की अपकमिंग मूवी 'लुका छिपी' के लिए कास्ट किया गया है। कृति और आर्यन पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। ऐसे में फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म साल 2019 में मार्च महीने में रिलीज होगी।
रेमो डिसूजा डांस पर आधारित बहुत बड़ा प्रोजेक्ट लाने वाले हैं। इसमें कैटरीना कैफ और वरुण धवन साथ में काम करेंगे। सिल्वर स्क्रीन पर पहली बार यह जोड़ी धमाल मचाती नजर आएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म 8 नवंबर 2019 को रिलीज होगी।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Alia Bhatt: टाइम मैग्जीन के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में आलिया भट्ट ने किया टॉप, खुश हुए फैंस
-
Raveena Tandon On Payment: बॉलीवुड में एक्ट्रेस की फीस को लेकर रवीना टंडन का खुलासा, एक फिल्म से मालामाल हो जाते थे हीरो
-
Bollywood On Ram Lalla Surya Tilak: राम लला के सूर्य तिलक पर झूमे बॉलीवुड स्टार्स, देखें रिएक्शन
धर्म-कर्म
-
Shardiya Navratri 2024 Date: कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि? जानें सही तिथि और घटस्थापना का मुहूर्त
-
Ram Navami 2024: सोने-चांदी के आभूषण, पीले वस्त्र.... राम नवमी पर रामलला को पहनाया गया सबसे खास वस्त्र
-
Ram Lalla Surya Tilak: इस तरह हुआ राम लला का सूर्य तिलक, इन 9 शुभ योग में हुआ ये चमत्कार
-
Ram Lalla Surya Tilak Types; राम लला को कितनी तरह के तिलक किए जाते हैं ,जानें उनका महत्व