अनिल कपूर-ऐश से संजय दत्त-माधुरी तक, फिर साथ दिखेंगी ये स्टार जोड़ियां
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित, सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा समेत कई स्टार्स जोड़ियां हैं, जिनके लिए फैंस क्रेजी हैं।
मुंबई:
बॉलीवुड में इस वक्त एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्में रिलीज होने वाली हैं। 'संजू', 'फन्ने खां', 'भारत' और 'कलंक' समेत कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार हैं, लेकिन खास बात यह है कि दर्शकों को एक बार फिर पुरानी जोड़ियां एक साथ काम करती दिखाई देंगी।
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित, सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा समेत कई स्टार्स जोड़ियां हैं, जिनके लिए फैंस क्रेजी हैं।
ये भी पढ़ें: आकाश-श्लोका की मेहंदी सेरेमनी में निक के साथ पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा
फन्ने खां
हाल ही में 'फन्ने खां' का टीजर लॉन्च हुआ, जिसमें अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन एक साथ नजर आएं। यह जोड़ी करीब 18 साल बाद वापसी कर रही है। इसके पहले दोनों ने 'ताल' (1999) के बाद आखिरी बार 'हमारा दिल आपके पास है' (2000) में काम किया था।
धमाल (सीक्वल)
'धक-धक' गर्ल माधुरी दीक्षित और 'झक्कास' एक्टर अनिल कपूर ने एक साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया। यह जोड़ी साल 2000 में आखिरी बार 'पुकार' फिल्म में नजर आई थी। अब एक बार फिर 'धमाल' के सीक्वल में यह जोड़ी धमाल मचाने वाली है।
कलंक
एक वक्त था, जब संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के अफेयर की खूब चर्चा होती थी। 'खलनायक' और 'साजन' जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम कर चुकी यह रोमांटिक जोड़ी करीब 21 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। दोनों करण जौहर की फिल्म 'कलंक' में साथ नजर आएंगे। इनके अलावा मूवी में वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा भी हैं।
प्रस्थानम
'संजू' में संजय दत्त और मनीषा कोइराला सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे, लेकिन मनीषा इस बायोपिक में संजय दत्त की मां नरगिस का किरदार निभा रही हैं। दोनों 10 साल बाद तेलुगू की हिट फिल्म 'प्रस्थानम' के हिंदी रीमेक में साथ काम करेंगे। यह जोड़ी 'महबूबा', 'सनम' और 'यलगार' जैसी फिल्मों में दिख चुकी है।
भारत
इस फिल्म से एक तरफ प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद बॉलीवुड में काम करने जा रही हैं तो वहीं सलमान खान के साथ उनकी जोड़ी फिर बनेगी। दोनों ने इसके पहले 'सलाम-ए-इश्क', 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' और 'मुझसे शादी करोगी' में काम किया था।
नमस्ते लंदन
'इश्कजादे' 2012 में रिलीज हुई थी। अर्जुन और परिणीति को फैंस ने पसंद किया और एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर साथ देखना चाहते थे। करीब 6 साल बाद दोनों 'नमस्ते लंदन' में दिखेंगे। इसके अलावा 'संदीप और पिंकी फरार' में भी धमाल मचाएंगे।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Shardiya Navratri 2024 Date: कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि? जानें सही तिथि और घटस्थापना का मुहूर्त
-
Ram Navami 2024: सोने-चांदी के आभूषण, पीले वस्त्र.... राम नवमी पर रामलला को पहनाया गया सबसे खास वस्त्र
-
Ram Lalla Surya Tilak: इस तरह हुआ राम लला का सूर्य तिलक, इन 9 शुभ योग में हुआ ये चमत्कार
-
Ram Lalla Surya Tilak Types; राम लला को कितनी तरह के तिलक किए जाते हैं ,जानें उनका महत्व