आइब्रो की वजह से ट्रोल हुई 'दंगल गर्ल' फातिमा, इसे पहले भी सेल्फी को लेकर विवादों फंस चुकी
फातिमा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी पोस्ट की थी जो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल भी गई। फोटो में वो ख़ामोशी से बैठी नजर आ रही थी लेकिन अचानक वो इस फोटो को लेकर खूब ट्रोल होने लगी।
नई दिल्ली:
फिल्म 'दंगल' को काफी समय बीत चुका है लेकिन ये फिल्म और इसेक किरदार हमेशा चर्चा का विषय बना रहता है। अब ये फिल्म 'दंगल गर्ल' एक्ट्रेस फातिमा सना शेख की वजह से सुर्खियों में हैं।
हाल ही में फातिमा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी पोस्ट की थी जो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल भी गई। फोटो में वो ख़ामोशी से बैठी नजर आ रही थी लेकिन अचानक वो इस फोटो को लेकर खूब ट्रोल होने लगी।
दरसल फातिमा की दाईं आइब्रो दायी तरफ से कटी हुई नजर आ रही थी। इस पर यूजर्स ने इस बारे में सवाल पूछना शुरू कर दिया कि उनेक आईब्रो को क्या हुआ?
इस तरह उन्हें यूजर्स ने कई तरह के कमेंट डाले और इन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। किसी ने ये सवाल पूछ डाला कि उन्होंने अपनी आइब्रो काट ली है क्या।
और पढ़ें: सारा अली की पहली फिल्म 'केदारनाथ' के निर्माता और निर्देशक में खटपट
बता दें कि फातिमा जल्द ही आमिर खान की अगली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में नजर आएंगी। कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में होंगे।
25 वर्षीय फातिमा ने फिल्म 'चाची 420' में कमल हासन की बेटी का किरदार निभाया था। इसके अलावा शाहरुख खान की 'वन टू का फोर' में भी वह उनके साथ काम कर चुकी हैं।
इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करने पर फातिमा इससे पहले भी ट्रोल हो चुकी हैं। फोटो में उन्होंने नीले रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है।
और पढ़ें: WATCH: 'तेरी आख्यां का यों काजल' गाने पर सपना के साथ बेनाफ्शा सूनावाला ने लगाए जमकर ठुमके
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य