'दंगल' के बाद फातिमा बन गईं कुश्ती की फैन
एक्ट्रेस फातिमा सना शेख आमिर खान अभिनीत फिल्म 'दंगल' में कुश्ती चैंपियन स्वर्ण पदक विजेता गीता फोगट की भूमिका निभा रहीं हैं।
मुंबई:
एक्ट्रेस फातिमा सना शेख आमिर खान स्टारर फिल्म 'दंगल' में कुश्ती चैंपियन स्वर्ण पदक विजेता गीता फोगट की भूमिका निभा रहीं हैं। फातिमा सना शेख ने बताया कि अब उन्हें कुश्ती पसंद आने लगी है और वह इसे बहुत अच्छा समझती हैं। फातिमा ने कहा है कि, "मैं हमेशा से फिल्में पसंद करती थी और किसी खेल में मेरी कोई दिलचस्पी नहीं थी। मेरा पसंदीदा खेल मेरे दोस्त थे। हालांकि, 'दंगल' के बाद मैं कुश्ती की प्रशंसक बन गई हूं। दर्शकों की तरह मैं किनारे वाली सीट पर बैठ कर खेल देखती हूं।"
शेख ने कहा, "अब मैं कोई भी कुश्ती का मैच देखते हुए इसका आनंद लेती हूं।"
फातिमा शेख को फिल्म में गीता की भूमिका के लिए कुश्ती का आठ महीने तक का प्रशिक्षण लेना पड़ा था।
फिल्म में अपने पसंदीदा भूमिका के बारे में फातिमा ने कहा, "इसमें एक द्रश्य है, जिसमें बबीता, गीता के मैच जीतने का जश्न मनाती हैं। मुझे पता है कि वे रिएक्शन्स और फीलिंग्स सच्ची थीं।"
नीतेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज होगी।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर