'चीट इंडिया' में नजर आएंगे इमरान हाशमी, जानें क्यों बदलेगी उनकी छवि
जानकारी के मुताबिक, 'चीट इंडिया' अगले साल रिलीज होने की उम्मीद है।
मुंबई:
इन दिनों बॉलीवुड में सामाजिक मुद्दों पर लगातार फिल्में बन रही हैं। अक्षय कुमार, राजकुमार राव और अमिताभ बच्चन जैसे कई सितारें ऐसी फिल्में कर रहे हैं, लेकिन अब इस लिस्ट में इमरान हाशमी का नाम भी जुड़ने जा रहा है।
जी हां, खबरों की मानें तो इमरान की अगली फिल्म 'चीट इंडिया' है। इसकी कहानी इंडिया में एजुकेशन सिस्टम में होने वाले अपराध पर आधारित है।
After #TumhariSulu, TSeries and Ellipsis Entertainment partner with Emraan Hashmi Films for an edge-of-the-seat drama... Titled #CheatIndia... Inspired by incidents in the education system... Directed by Soumik Sen... Feb 2019 release. pic.twitter.com/K48zXPPvSd
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 16, 2018
फिल्म को सौमिक सेन डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके पहले वह 'गुलाब गैंग' का निर्देशन कर चुके हैं, जो समाज में महिलाओं की स्थिति पर आधारित थी।
ये भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर 'टाइगर ज़िंदा है' का जादू बरकरार
इमरान हाशमी का कहना है कि वह बतौर एक्टर ऐसे किरदार निभाना चाहते हैं, जो उनके हुनर को चुनौती दे। इस फिल्म में मिला रोल उनके लिए कुछ ऐसा ही है।
जानकारी के मुताबिक, 'चीट इंडिया' अगले साल फरवरी में रिलीज होने की उम्मीद है।
बता दें कि इसके पहले इमरान अजय देवगन के साथ 'बादशाहो' में नजर आए थे। इसमें ईशा गुप्ता और इलियाना डिक्रूज भी अहम रोल में थीं। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी थी।
ये भी पढ़ें: प्राइज मनी को अपने इन दो दोस्तों में बाटेंगे मास्टरमाइंड विकास गुप्ता
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Daughter : निसा के बर्थडे से पहले इमोशनल हुईं काजोल, बेटी के लिए बयां किया प्यार
-
Lok Sabha Elections 2024: रजनीकांथ से लेकर कमल हासन तक वोट देने पहुंचे ये सितारे, जागरूक नागरिक होने का निभाया फर्ज
-
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट, होगी सीरीयस सर्जरी, काम छोड़कर हॉस्पिटल पहुंचे पति
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य