logo-image

एकता कपूर के 'लव ऑफ लाइफ' का पता चल ही गया! आप भी मिलिए

पता चल गया टीवी दुनिया का चेहरा बदलने वाली डेली सोप की क्वीन एकता कपूर की लव लाइफ का।

Updated on: 17 Sep 2017, 10:52 AM

नई दिल्ली:

टीवी दुनिया का चेहरा बदलने वाली एकता कपूर को डेली सोप की क्वीन भी कहा जाता है। पार्टीज हो या इंस्टाग्राम एकता की पापुलैरिटी सब जगह देखने को मिलती है। हालांकि अन्य सेलिब्रिटीज के मुकाबले उनकी लव लाइफ के बारे में ज्यादा चर्चा नहीं होती है। लेकिन अब इस खुलासा खुद एकता ने कर दिया।

इंस्टाग्राम पर एकता ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'द लव ऑफ लाइफ'। इस तस्वीर में एकता के साथ उनके भतीजे लक्ष्य कपूर नजर आ रहे हैं। तस्वीर में लक्ष्य सेल्फी लेती अपनी बुआ एकता को एकटक देखते नजर आ रहें हैं। 

 

The love of my life!

A post shared by Ekta Kapoor (@ektaravikapoor) on Sep 15, 2017 at 10:53pm PDT

लक्ष्य की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर छाई रहती हैं। हाल ही में उन्हें करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान के साथ एंजॉय करते हुए देखा गया था।

लक्ष्य, एकता के भाई तुषार कपूर के बेटे हैं। तुषार ने सरोगेसी की मदद से 2016 में पिता बने थे। बिना शादी के सरोगेसी के पिता बनने वाले तुषार ने कई लोगों के सामने उदाहरण पेश किया है।

इसे भी पढ़ें: एक साथ तीन रिलेशनशिप में थे संजय दत्त, नहीं चाहते बेटा बने उनके जैसा