logo-image

दशहरा 2017: अक्षय से लेकर शाहरुख तक, बॉलीवुड स्टार्स ने दी सभी को बधाई

दशहरा की देशभर में धूम है। इस पावन अवसर पर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी देशवासियों को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी।

Updated on: 30 Sep 2017, 06:24 PM

नई दिल्ली:

बुराई पर अच्छाई की जीत के त्योहार दशहरा की देशभर में धूम है। इस पावन अवसर पर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी देशवासियों को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी।

अभिनेता अक्षय कुमार ने लिखा, रावण के पुतले के साथ आप सभी की सारी समस्याएं भस्म हो जाएं और आप सभी को हर काम में सफलता मिले। दशहरा मुबारक

शाहरुख खान ने भी सबको दशहरा की शुभकामनाएं दी। शाहरुख ने लिखा, ' मेरी कामना है कि यह दशहरा आप सभी को प्यार, अच्छा स्वास्थ और खुशियां दे। '

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने लिखा, 'मैं कामना करता हूं कि इस दिन आपके जीवन की सभी बाधाएं दूर हो और आप एक अच्छी शुरुआत करें। हैप्पी दशहरा!'

अभिषेक बच्चन ने लिखा, आप सबको दशहरे की शुभकामनाएं। एक्ट्रेस श्रीदेवी बोनी कपूर ने लिखा, आप सभी को दशहरे की बहुत बहुत शुभकामनाएं। यह दिन आपके जीवन में विजय, खुशी और शांति लाए।

तमन्ना भाटिया, तापसी पन्नू, विवेक ओबेरॉय, भूमि पेडनेकर, अनिल कपूर और नेहा धूपिया ने भी सभी को दशहरा की बधाई दी।

फिल्मों से दूरी बना चुकी एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने लिखा, अच्छाई की बुराई पर हमेशा जीत हो। सभी को दशहरे की शुभकामनाएं। अभिनेत्री ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसपर हैप्पी दशहरा लिखा था।

'सिंघम' एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने भी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, आप सभी को दशहरे की शुभकामनाएं। त्योहार का आनंद और खूबसूरती लगातार आपके साथ बनी रहे।

दशहरा स्पेशल: तस्वीरों में देखिये दिल्ली के रामलीला की झलक, जानिए इसका इतिहास

LIVE: रामलीला मैदान में थोड़ी देर में रावण दहन, पीएम मोदी पहुंचे