दिव्यांका त्रिपाठी के एलियन डांस ने तोड़ा रिकॉर्ड, इंटरनेट पर हुआ वायरल
'ये है मोहबत्तें' की मशहूर एक्ट्रेस इशिता भल्ला उर्फ दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जो देखते ही देखते काफी वायरल हो गया है।
नई दिल्ली:
'ये है मोहबत्तें' की मशहूर एक्ट्रेस इशिता भल्ला उर्फ दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जो देखते ही देखते काफी वायरल हो गया है। आजकल इंटरनेट पर 'डैम टू कोसीता (Dame Tu Cosita)' नाम का एलियन डांस का खुमार यूजर्स के सिर चढ़कर बोल रहा है।
वीडियो में दिव्यांका एलियन डांस करते हुए नज़र आ रहीं है। उन्होंने इस वीडियो के साथ कैप्शन दिया, 'लंदन जाने को तैयार हूं, जब तक डांस नहीं करूंगी एलियन मुझे जाने नहीं देगा।'
A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on Mar 17, 2018 at 7:11pm PDT
एलियन्स डांस इंटरनेट पर काफी ट्रेंड कर रहा है, सेलेब्स से लेकर लोग इस एलियन कम्पटीशन करते हुए नज़र आ रहे है। सिर्फ कुछ ही घंटों में इस वीडियो में 15 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके है।
दिव्यांका और विवेक दहिया शूटिंग के सिलसिले में लंदन रवाना हो चुके है। दिव्यांका ने अपने पासपोर्ट्स की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की।
A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on Mar 17, 2018 at 9:16pm PDT
और पढ़ें: सुष्मिता सेन ने कमर पर गुदवाया 'टाइगर का टैटू, हॉट अंदाज़ में आई नज़र
'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली दिव्यांका 'ये हैं मोहब्बतें' से घर-घर में मशहूर हो गईं। साल 2006 में 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से दिव्यांका ने एक्टिंग करियर की शुरुआत की।
विवेक और दिव्यांका ने जनवरी 2016 में सगाई की और भोपाल में सात फेरे लिए। इसके बाद मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन किया। शादी के बाद 'दिवेक' के नाम से मशहूर इस जोड़ी ने 'नच बलिए' डांस शो जीता।
और पढ़ें: Box Office: धीमी शुरुआत के बाद 'रेड' ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन की इतनी कमाई
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर