'गाजी' का डिजिटल अधिकार 12.5 करोड़ में बिका?
दुनियाभर में यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी। क्रमश: तेलुगू और हिंदी में बनी यह फिल्म बाद में तमिल में डब की गई। हिंदी में यह फिल्म 'द गाजी अटैक' नाम से रिलीज होगी।
चेन्नई:
हिंदी, तेलुगू और तमिल में बनी राणा डग्गूबाती अभिनीत फिल्म 'गाजी' के डिजिटल अधिकार को अमेजन प्राइम ने 12.5 करोड़ में खरीदा है। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।
फिल्म उद्योग से जुड़े एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी को बताया, 'गाजी के डिजिटल अधिकार को तीनों भाषाओं में 12.5 करोड़ रुपये में बेचा गया है। एक नवोदित निर्देशक द्वारा निर्देशित फिल्म के लिए यह बहुत अभूतपूर्व कीमत है।'
हालांकि, अभी तक इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। संकल्प निर्देशित इस फिल्म की कहानी साल 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध के दौरान रहस्यमयी तरीके से पाकिस्तानी पनडुब्बी पीएनएस गाजी के डूबने के इर्द-गिर्द घूमती है।
दुनियाभर में यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी। क्रमश: तेलुगू और हिंदी में बनी यह फिल्म बाद में तमिल में डब की गई। हिंदी में यह फिल्म 'द गाजी अटैक' नाम से रिलीज होगी।
इस फिल्म में तापसी पन्नू, अतुल कुलकर्णी, के के मेनन और दिवंगत अभिनेता ओम पुरी भी हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें